नोएडा प्राधिकरण ने किया मोदी मॉल का निरीक्षण, नियमों का उल्लंघन करने पर लगाया 25 लाख रुपए का जुर्माना:-

ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा: नोएडा प्राधिकरण की तरफ से नोएडा सेक्टर 25 ए के मोदी मॉल का निरीक्षण किया गया, प्राधिकरण के औचक निरीक्षण में मॉल के अंदर काफी गंदगी, अच्छे तरीके से साफ सफाई न होना और कचरा कबाड़ा अनाधिकृत कबाड़ियों को देना तथा कई अन्य और नियमों का उल्लंघन करना पाया गया| जिससे नाराज होकर नोएडा प्राधिकरण ने मॉल प्रबंधन पर 25 लाख रुपए का आर्थिक जुर्माना लगा दिया, जुर्माना न भरने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी | नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एसीपी सिंह जानकारी देते हुए बताया कि भविष्य में ऐसी लापरवाही करने वाले सभी मॉलों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी | एसीपी सिंह ने आगे आग्रह करते हुए बताया कि सभी मॉलों को निर्धारित नियमों का पालन करते हुए जिम्मेदारी के साथ अपना काम करना चाहिए|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *