ब्यूरो चीफ / सत्य प्रकाश उपाध्याय – के साथ राजेश कुमार
नोएडा। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल पंडित कलराज मिश्रा की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती सत्यवती मिश्रा के तेरहवीं संस्कार के अवसर पर देशभर से राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं सार्वजनिक जीवन से जुड़े अनेक प्रमुख लोग पहुंचे और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन, पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद एवं रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय सत्यवती मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने पंडित कलराज मिश्रा एवं शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
कार्यक्रम में मिजोरम के राज्यपाल जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त), पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद तथा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, भूपेंद्र सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, सांसद डॉ. महेश शर्मा, सांसद रमेश अवस्थी, नोएडा प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, नोएडा विधायक पंकज सिंह, राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा तथा पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भी पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे.पी.एस. राठौर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पण यादव, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह सहित अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त इतिहास संकलन के संगठन मंत्री बालमुकुंद, पद्मश्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक भगत, एमिटी एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन अतुल चौहान, अमित त्यागी, किसान नेता राकेश टिकैत और सामाजिक एवं किसान नेता नरेश सिरोही सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने स्वर्गीय सत्यवती मिश्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्यजनों ने स्वर्गीय सत्यवती मिश्रा के व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

