ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा : नोएडा सेक्टर-62 से गाजियाबाद जाने वाली सर्विस रोड 9 अप्रैल से 10 जून तक बंद रहेगी। यह बंदी मेट्रो लाइन-III (नोएडा सिटी सेंटर–नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी) के विस्तार कार्य के तहत मेट्रो पिलर-386 के पास स्टील स्पैन लगाने के कारण की जा रही है।
इस दौरान सेक्टर-62 गोल चक्कर और दिल्ली-मेरठ हाईवे अंडरपास के रास्ते इंदिरापुरम जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा, जिससे ट्रैफिक दबाव बढ़ने की संभावना है।
मेट्रो विस्तार अपडेट:
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तीन नए मेट्रो कॉरिडोर पर काम जारी है, जिनमें सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन, ग्रेटर नोएडा डिपो से बोडाकी एक्सटेंशन, और सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक के रूट शामिल हैं। कुल
यह प्रोजेक्ट क्षेत्र में कनेक्टिविटी सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, हालांकि निर्माण अवधि में यात्रियों को अस्थायी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

