पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान – 2026: दो दिवसीय मिरा भयंदर जिला प्रशिक्षण वर्ग का सफलतापूर्वक समापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान – 2026: दो दिवसीय मिरा भयंदर जिला प्रशिक्षण वर्ग का सफलतापूर्वक समापन

मुंबई: संगठन के कार्यकर्ताओं को वैचारिक और व्यावहारिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान – 2026” के अंतर्गत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आज (15 मई 2026) सफलतापूर्वक समापन हुआ। 14 और 15 मई को आयोजित इस सघन प्रशिक्षण शिविर में संगठन के इतिहास, विचारधारा, कार्यपद्धति और आधुनिक तकनीक (AI एवं सोशल मीडिया) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया गया।

१४ मई २०२६,कार्यक्रम के पहले दिन की शुरुआत विधिवत रूप से प्रदर्शनी के उद्घाटन और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। वंदे मातरम गीत महिला मोर्चा की सोशल मीडिया सयोंजक दीपा और सुशील जी के नेतृत्व में सामूहिक महाराष्ट्र गीत के पश्चात सभी मान्यवरों का स्वागत किया गया। प्रास्ताविक एवं उद्घाटन संबोधन श्री दिलीप जैन जी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा और सूचनाएं श्री ज्ञानेंद्र सिंह जी ने प्रस्तुत कीं तथा परिचय श्रीमती सरिता हरपले जी ने कराया।

इस अवसर पर मा. श्री नरेंद्रजी मेहता सहित श्री रघुनाथ कुलकर्णी, श्री दिलीप जैन, श्री संतोष जनथे, श्री ज्ञानेंद्र सिंह, श्री रतिन दत्ता, श्री भगवती शर्मा, श्रीमती राजेश्वरी शर्मा, श्री ध्रुव किशोर पाटिल, श्री हसमुख गहलोत, श्री रवि व्यास, श्रीमती वैशाली भोईर और श्री रणवीर बाजपेयी जैसे वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उद्घाटन सत्र के पश्चात् प्रथम दिन निम्नलिखित प्रमुख विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ.श्री रघुनाथ कुलकर्णी: ने हमारा सैद्धांतिक अधिष्ठान (एकात्म मानव दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद),श्री नरेंद्र पवार ने हमारा इतिहास – विकास,श्री गणेश खणकर ने “कार्यकर्ता विकास संभाल और अपेक्षाएं”,श्री संजय उपाध्याय: कार्य पद्धति,श्री योगेश सागर: देश के समक्ष चुनौतियां (राजनीतिक एवं सामाजिक),श्री निरंजन दावखरे ने स्थायी कार्यक्रम – बूथ प्रबंधन और ‘मन की बातकी

प्रशिक्षण के दूसरे दिन की शुरुआत प्रातः जागरण और योग व्यायाम से हुई। इसके उपरांत विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे:

श्री केशव उपाध्ये ने कार्य विस्तार,श्री प्रशांत ठाकुर ने अपनी सरकारों की गरीब कल्याण योजनाएं और उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका तथा श्री रतिन दत्ता / श्री ज्ञानेंद्र सिंहने व्यावहारिक सत्र,श्री समीर गुरव ने सोशल मीडिया (नई तकनीक – AI), प्रभावी सूचना तंत्र एवं सकारात्मक परसेप्शन निर्माण,श्रीमती वर्षा भोसले ने विचार परिवार पर अपने विचार रखे

इस दौरान संगठन के प्रचार-प्रसार और सूचना तंत्र को मजबूत करने पर विशेष सत्र आयोजित हुआ।

इसी सत्र के दौरान मीडिया प्रभारी बिपिन गुप्ता ने ‘प्रिंट मीडिया’, धीरज मिश्रा ने ‘सोशल मीडिया’ और सरिता हरपले ने ‘इलेक्ट्रॉनिक मीडिया’ की बारीकियों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि किस प्रकार अलग-अलग संचार माध्यमों का उपयोग कर संगठन की नीतियों और जन-कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाया जा सकता है।

 

दो दिनों तक चले इस ऊर्जावान और ज्ञानवर्धक प्रशिक्षण वर्ग का समापन सत्र मा. महापौर सौ. डिंपलजी मेहता के मार्गदर्शन के साथ संपन्न हुआ। उन्होंने अपने समापन संबोधन में कार्यकर्ताओं को प्राप्त प्रशिक्षण को धरातल पर उतारने और संगठन की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

इस महाअभियान में कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में भाग लिया और नई ऊर्जा व संकल्प के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य करने का निश्चय किया।

भवदीय,

बिपिन गुप्ता

मिडिया प्रभारी

बीजेपी मिरा भयंदर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *