पठन संस्कृति का निर्माण थीम पर जनपद के नोडल संकुल हेतु दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
अयोध्या।जिला परियोजना प्रबंधन इकाई (डीपीएमयू), अयोध्या द्वारा रूम टू रीड इंडिया के सहयोग से “पठन संस्कृति का निर्माण थीम पर जनपद के नोडल संकुल हेतु दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), अयोध्या में किया गया। कार्यशाला 29 एवं 30 जुलाई 2026 को दो अलग-अलग बैचों में संपन्न हुई।प्रथम बैच का प्रशिक्षण 29 जुलाई को तथा द्वितीय बैच का प्रशिक्षण 30 जुलाई को कराया गया। दोनों बैचों को मिलाकर कुल 131 नोडल शिक्षकों ने प्रशिक्षण में सहभागिता की।कार्यशाला की शुरुआत बालगीत एवं परिचय सत्र से हुई। रूम टू रीड इंडिया टीम द्वारा संस्था के उद्देश्यों एवं एफएलएन डीपीएमयू अयोध्या के कार्यों की जानकारी दी गई।प्रशिक्षण के प्रमुख सत्रों में
पुस्तकालय प्रबंधन (लाइब्रेरी मैनेजमेंट) एवं रीडिंग कॉर्नर संचालन,मौखिक भाषा विकास हेतु प्रभावी प्रश्न-निर्माण की तकनीकें, शध्वन्यात्णक जागरूकता, वर्ण ज्ञान एवं शब्द-भंडार विकास,शिक्षक निर्देशिका (टीचर्स गाइड) अनुसार ब्लेंडिंग एवं वर्ड ग्रिड के माध्यम से शब्द वाचन
धाराप्रवाह वाचन एवं पठन बोध (रीडिंग फ्लुएंसी एवं कॉम्प्रिहेंशन) हेतु रणनीतियाँ,साप्ताहिक आकलन प्रक्रिया एवं उपचारात्मक शिक्षण (रेमेडियल टीचिंग) रणनीतियाँ
दोनों बैचों के प्रशिक्षण के अंत में दिन भर की प्रमुख सीख का समेकन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य नोडल संकुल को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता (एफएलएन/निपुण भारत मिशन) के अंतर्गत बच्चों की पठन क्षमता सुदृढ़ करने हेतु सशक्त बनाना रहा।इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लाल चन्द जी ने कहा कि पठन संस्कृति को विकसित करने के लिए रूम टू रीड संस्था द्वारा विद्यालयों को विभिन्न रुचिकर पुस्तकें एवं अन्य सामग्रियां उपलब्ध कराकर प्रशंसनीय प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने सभी नोडल संकुलों को निर्देशित किया कि अपने-अपने संकुल के सभी विद्यालयों की समय-सारणी में सभी कक्षाओं के लिए सप्ताह में कम से कम एक बार पुस्तकालय हेतु एक कालांश निर्धारित किया जाए, जिसमें शिक्षक और बच्चे साथ में पुस्तक पढ़ें और समृद्धि चर्चा करें।प्रशिक्षण में संदर्भदाता के रूप में अयोध्या जनपद के एसआरजी अंबिकेश त्रिपाठी एवं अमित मिश्रा तथा रूम टू रीड संस्था से धीरेंद्र मिश्रा, सौरभ सिंह परिहार एवं मोनिका सिंह उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण रूम टू रीड इंडिया टीम द्वारा संचालित किया गया।

