पतंजलि युवा भारत उत्तर प्रदेश (पूर्व) की राज्यस्तरीय बैठक 23 को मिर्ज़ापुर में आज

पतंजलि युवा भारत उत्तर प्रदेश (पूर्व) की राज्यस्तरीय बैठक 23 को मिर्ज़ापुर में आज
*संगठन विस्तार सहित कई मुद्दों पर होगा मंथन, हरिद्वार से आकर मुख्य केंद्रीय प्रभारी ने डाला डेरा
मीरजापुर। पतंजलि युवा भारत उत्तर प्रदेश (पूर्व) की ओर से एक दिवसीय राज्य स्तरीय बैठक एवं संगठन विस्तार युवा भारत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर नगर के लालडिग्गी पार्क स्थित साईं मंडपम में रविवार को प्रातः 10 बजे होने जा रहा है। बैठक में हरिद्वार से चलकर मीरजापुर आए योग गुरु बाबा रामदेव रामदेव जी महाराज के शिष्य युवा भारत के मुख्य केंद्रीय प्रभारी राम आशीष जी के नेतृत्व में यह बैठक होगा। जानकारी देते हुए राज्य प्रभारी युवा भारत उत्तर प्रदेश (पूर्व) के योगी ज्वाला सिंह ने बताया कि युवा भारत भारत उत्तर प्रदेश पूर्व के इस बैठक में राज्यकार्यकारिणी के साथ समस्त जिला प्रभारियों की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन सहभागिता रहेगी। बैठक का प्रमुख उद्देश्य संगठन के कार्यों की समीक्षा, आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श तथा प्रत्येक जिले में संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका और जिम्मेदारियों की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को जिम्मेदारी भी सौंप दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *