पत्रकार और साहित्यकार एक सिक्के के दो पहलू है- डाॅ0 अजय पाल शर्मा एसपी जौनपुर

ब्यूरो प्रमुख

विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

पत्रकार साहित्यकार दोनो एक ही होते है,ऐसे कार्यक्रम आगे भी होते रहना चाहिए ताकी समाज में जाएअच्छा संदेश – ज्ञान प्रकाश सिंह

मीडिया के लोगो को चाहिए ऐसी खबरो से परहेज करे जो सामाजिक हित के प्रतिकूल न हो- गिरीश चन्द यादव-

पत्रकार और साहित्यकार एक सिक्के के दो पहलू है- डाॅ0 अजय पाल शर्मा एसपी

जैसे तैसे उमर बिता ली, मैने तेरे प्यार में, रात रात भर तुमको गाया,सुबह छपे अखबार में”।प्रियांशु गजेंद्र कवि

जौनपुर। गांधी जयन्ती की पूर्व संध्या पर जौनपुर प्रेस क्लब के तत्वावधान में आयोजित कवि सम्मेलन एवं मुशायरे के उद्घाटन अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे भाजपा नेता व समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि साहित्यकार और पत्रकार दोनों एक ही होते हैं ऐसे में ऐसे कार्यक्रम बराबर होते रहना चाहिए ताकि समाज में एक अच्छा संदेश जाए ,साथ ही उन्होंने अपनी ओजपूर्ण कविता के जरिए समाज को प्रेरणादायक एक अच्छा संदेश देते हुए उनका स्मरण करने का इशारा किया साथ ही जौनपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित प्रशंसनीय सफल कार्यक्रम के लिए जौनपुर प्रेस क्लब की पूरी टीम की सराहना किया। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) गिरीश चन्द यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आज समाज के उत्थान और उनकी समस्याओ के निदान में मीडिया की अहम भूमिका है। जिन समस्याओ की खबर किसी जिम्मेदार को नहीं होती मीडिया के लोग ऐसी समस्यापरक खबरो को छाप के जानकारी देते है जिससे उसका निराकरण संभव होता है।
श्री यादव ने कहा कि पत्रकारिता एक ऐसा मिशन है जो संविधान में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उन्होंने मीडिया के लोगो से अपील किया कि जन मानस उनकी लिखी बातो पर भरोसा और विश्वास करता है इसलिए मीडिया के लोगो को चाहिए ऐसी खबरो से परहेज करे जो सामाजिक हित के प्रतिकूल न हो। उन्होने अपना सुझाव व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया के लोगो को पीत -पत्रकारिता से बचना चाहिए क्योंकि ऐसी पत्रकारिता से समाज की बड़ी क्षति संभव है।
मंत्री ने यह भी कहा कि पत्रकार तो कलम का सिपाही होता है लेकिन जौनपुर प्रेस क्लब की पूरी टीम ने अपने संगठन के अध्यक्ष के नेतृत्व में साहित्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जौनपुर प्रेस क्लब के बैनर तले जो इस कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन किया सोने में सुहागा होगा इसलिए पूरी टीम को बधाई है।
इसी क्रम में जनपद मे कानून का राज स्थापित करने वाले तेज-तर्रार पुलिस कप्तान डॉ0 अजय पाल शर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि अपने संबोधन में मीडिया के दायित्वो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जौनपुर प्रेस क्लब के सभी लोग अपने कलम की धार के साथ साहित्य के क्षेत्र में जो कदम बढ़ाये है वह सराहनीय है। क्योंकि साहित्य और पत्रकारिता दोनो एक सिक्के के दो पहलू है।
डाॅ 0 शर्मा ने कहा साहित्य भी सामाजिक सरोकारो से मतलब रखता है तो मीडिया का भी नाता समाज से ही होता है। जौनपुर प्रेस क्लब के तत्वावधान में आयोजित कवि सम्मेलन कार्यक्रम की जितनी सराहना किया जाए कम होगा। जौनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सहित पूरी टीम बधाई की पात्र है।
इस अवसर पर दूसरे सत्र में शुरू हुए कवि सम्मेलन में प्रतिभाग करने आये राष्ट्रीय स्तर के कवियो ने सरस्वती वन्दना के पश्चात अपनी सराहनीय रचनाओ को सुनाते हुए खूब तालियाँ बटोरी और राजनेताओ की बखिया उधेड़ने के साथ साथ सामाजिक समस्याओं को श्रोताओ के समक्ष प्रस्तुत किया।
इस क्रम में राष्ट्रीय स्तर के कवि प्रियांशू गजेंद्र ने पीड़ा और दर्द के गीत प्रस्तुत करते हुए कहा ” जैसे तैसे उमर बिता ली, मैने तेरे प्यार में, रात रात भर तुमको गाया,सुबह छपे अखबार में”। राष्ट्रीय स्तर के कवि कमलेश राजहंस ने अपनी कविता के जरिए लोकतंत्र की वर्तमान दशा का चित्रण करते हुए गाया,” लोकतंत्र अलगाववाद की भेंट चढ़ गया, बेबस जनता घोर जलालत झेल रही है,आजादी पांचाली है लगी दाव पर, राजनीति संसद में जुआ खेल रही है।
अखिलेश द्विवेदी ने भी राजनीति पर हमला किया,” जितने पढ़े लिखे थे सब संतरी बने,चोर उचक्के सब आज मंत्री बने, शादी करके जिसने अपनी बीबी छोड़ दी, वह आज देश के प्रधानमंत्री बने, दूरदर्शन के झगडू भैया ने व्यवस्था पर चोट मारा,”पुछली पानी आई का नल में, कहैं बुद्धि तोहरा मन्द रहाला, सरकारी नल हौ राजा ई,छुट्टी में बन्द रहाता। डन्डा बनारसी ने कहा बेवफाई भी करो तो ठीक से,याद में आहें भरो तो ठीक से,हमको रोना है तुम्हारी लाश पर, पहले मरो तो ठीक से। धर्म प्रकाश मिश्रा ने अपनी रचना में कहा इन्द्र को हराया तो इन्द्रजीत हो गये,केजरीवाल ने शीला को हराया तो शिलाजीत हो गये, कवित्री प्रीती पान्डेय ने अपने कविता में पति समर्पण को दर्शाया,” मान सम्मान आचरण में रहूं, वर लिया तो सजन बस चरण में रहूं। श्रृंगार रस की कवित्री पूनम श्रीवास्तव ने गाया ” चाहत मै तेरे सती हो गई, प्रेम रथ की तेरे सारथी हो गई, तेरी चाहत में जब तेरे पीछे चली, तू भगीरथ मैं भागीरथी बन गई। उर्दू अदब के सायर डा0 पी0सी0 विश्वकर्मा ने अपनी गजल का शेर पढ़ते हुए कहा,दी दुआ दिल से,जबां से दिया दिया न दिया, ये अलग बात असर वो किया किया न किया। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन कर रहे साहित्यकार सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने भी अपनी रचना को सुनाया बुद्धि जिनकी चार कौड़ी की, आज उनके उपदेश सुन रहा हूँ।
कवि सम्मेलन में आये हुए अतिथियों और कवियों का स्वागत जौनपुर प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष कपिल देव मौर्य ने करते हुए संगठन के बिषय पर प्रकाश डालते हुए पत्रकारो के प्रति संगठन के दायित्वो की चर्चा किया। साथ कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी अतिथियों को जौनपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों जिसमें जिलामहामंत्री शम्भूनाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश कान्त पान्डेय, जिला मंत्री दीपक सिंह रिंकू व प्रेस क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी आसिफ खान, शाहगंंज तहसील प्रेस क्लब के सुजीत वर्मा, .मछलीशहर प्रेस क्लब के सत्य नारायन यादव, विपिन मौर्य, मडियाहू प्रेस क्लब के तहसील अध्यक्ष कौशल पान्डेय केराकत प्रेस क्लब के तहसील अध्यक्ष अब्दुल हक अंसारी,जिला प्रेस क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी विश्व प्रकाश श्रीवास्तव (दीपक),मो0 अब्बास, सरस सिंह आदि के द्वारा सभी आगत अतिथियों को अंग वस्त्रम और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित कराया। अन्त में सभी अतिथियों के प्रति आभार जिलाध्यक्ष ने व्यक्त करते हुए इस कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने वाले सभी के प्रति आभार जताया ।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान, उप जिलाधिकारी सदर रिषभ पुन्डीर, टी0 एस0आई0 जी0डी0 शुक्ला, महिला थानाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह,समाजसेवी शिवेंद्र सिंह,रितुराज सिंह (छोटू सिंह), राज्य मुख्यालय से मान्यताप्राप्त पत्रकार सुभाष पान्डेय.वरिष्ठ पत्रकार लोलारक दूबे.प्राध्यापक/पत्रकार डा0मनोज सिंह वत्स, भााजपा नेता ज्ञानेन्द्र मिश्रा (बब्बू),वीरेन्द्र सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डा0मनोज मिश्र , बाल एवं अवस्क न्यायालय के पूर्व जज संजय उपाध्याय ,बृजेश यादव सीडा, डां0 वी0के0 यादव, डा0 आर0पी 0यादव, विकेश उपाध्याय विक्की, रमेश राय अवकाशधन प्राप्त न्यायिक अधिकारीगण सहित बड़ी तादाद में बुद्धिजीवी और साहित्य प्रेमी तथा पत्रकार गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *