परीक्षा के अधिकतम दो विषय में अनुत्तीर्ण अथवा अनुपस्थित परीक्षार्थियों के भविष्य को दृष्टिगत रखते हुये कम्पार्टमेंट परीक्षा की तिथियों में वृद्धि करते आवेदन ट्रेजरी चालान जमा करने की अन्तिम तिथि

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अनीता ने अवगत कराया है कि रजिस्ट्रार/निरीक्षक उ०प्र० मदरसा शिक्षा परिषद 704, जवाहर भवन लखनऊ द्वारा संचालित वार्षिक परीक्षा वर्ष-2026 के मुंशी/मौलवी (सेकेण्डरी फारसी एवं अरबी), आलिम (सीनियर सेकेण्डरी फारसी एवं अरबी), परीक्षा के अधिकतम दो विषय में अनुत्तीर्ण अथवा अनुपस्थित परीक्षार्थियों के भविष्य को दृष्टिगत रखते हुये कम्पार्टमेंट परीक्षा की तिथियों में वृद्धि करते आवेदन ट्रेजरी चालान जमा करने की अन्तिम तिथि- 09.08.2026 एवं आवेदन भरने की अन्तिम तिथि 14.08.2026 तथा मदरसों द्वारा पूर्ण रूप से भरे आवेदन पत्र को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराये जाने हेतु अन्तिम तिथि 17.08.2026 निर्धारित की गयी है।
—————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *