पाली में तहसीलदार की अध्यक्षता में हुआ समाधान दिवस

पाली-हरदोई पाली थाने पर तहसीलदार की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस पर पहुंची तहसीलदार सवायजपुर डॉ अरुणिमा श्रीवास्तव ने क्षेत्र से आये फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और यथाशीघ्र समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देश भी दिये।थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त कौल ने भी समाधान दिवस में आईं शिकायतों को सुना।समाधान दिवस में कुल 14 शिकायतें आईं,हालांकि मौके पर केवल एक ही शिकायत का निस्तारण हो सका। शेष शिकायतें राजस्व से संबंधित होने की बजह से हल्का लेखपालों को इनके निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया है।शनिवार को पाली थाने पर तहसीलदार डॉ अरुणिमा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान तहसीलदार ने कहा कि राजस्व विभाग के कर्मचारी पुलिस के साथ सामंजस्य स्थापित कर शिकायतों का समय से गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करें।उन्होंने कहा कि कोई भी प्रकरण ज्यादा समय तक लंबित न रखा जाये।वही प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त कौल ने कहा कि भूमि विवादों का निपटारा करने के लिए जहाँ कहीं भी पुलिस बल की आवश्यकता है ,वहाँ तत्काल लेखपालों को पुलिस बल मुहैया कराया जायेगा। इस दौरान नायब तहसीलदार पीयूष भार्गव, कानूनगो प्रमोद पाण्डेय,कांस्टेबल गुंजन गिल,बृज किशोर,सहित थाना क्षेत्र के गाँवो से संबंधित लेखपाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *