पीड़ित ने पुलिस पर लगाया विपक्षी से मिलीभगत कर कार्यवाही करने का आरोप

पीड़ित ने पुलिस पर लगाया विपक्षी से मिलीभगत कर कार्यवाही करने का आरोप

अयोध्या।थाना महाराजगंज क्षेत्र के गांव अमारी निवासी मेवालाल ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया की मामूली विवाद के चलते उसके परिजनों को दबंगों ने लाठी डंडों से पीटा।जिसके चलते उसके पुत्र सहित अन्य परिजनों को गंभीर चोटें आई।आरोप लगाया कि उल्टे ही पुलिस ने इस पर कार्यवाही भी किया।बताया कि शनिवार को जब उसका पुत्र शिवनाथ अपने घर के पास था तभी किसी बात को लेकर विपक्षी जिसमें शिवराज,धीरज, रिंकी,पिंकी,कालिका, दिलीप,अनुज, सुरजीत सहित अन्य लोगों ने लाठी डेंडर से उसके तथा उनके परिजनों पर हमला कर दिया जिसमें उनके परिजनों को गंभीर चोटें आई बताया कि जब वह इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दिया तो इससे पहले ही उसने स्थानीय पुलिस पर आरोप लगाया की पुलिस ने विपक्षी की तहरीर लेकर उल्टे ही उसे शांतिभंग मे कार्यवाही किया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना महाराजगंज ने बताया कि इस मामले में दोषी शिवनाथ ही है जिसके चलते उसे पर यह कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *