पीयू द्वारा वृद्धाश्रम में योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जौनपुर,17 जून । यूपी के जौनपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग के अंतर्गत कुलपति प्रो. वंदना सिंह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा बुधवार को वृद्धाश्रम (ओल्ड एज होम), सैय्यद अलीपुर, सुक्खीपुर में योग जन जागरूकता एवं अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक जय सिंह ने वृद्धजनों,को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया
उन्होंने बताया कि नियमित योग स्वस्थ, सक्रिय एवं सम्मानजनक वृद्धावस्था का आधार है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का माध्यम है जो जीवन के प्रत्येक चरण में लाभकारी सिद्ध होता है। वृद्धाश्रम के सभी वृद्धजनों योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। डॉ. ध्रुवराज योगाचार्य ने भी गीत के माध्यम से योग एवं स्वस्थ जीवन जीने का तरीका बताया। साथ योगाचार्य जी ने बताया कि वृद्धजनों के लिए हाथ एवं पैर का सूक्ष्म अभ्यास और भृष्टिका , अनुलोम विलोम एवं भ्रामरी प्रायाणाम से स्वस्थ जीवन का निर्वहन किया जा सकता है। कार्यक्रम का समन्वय कार्यक्रम समन्वयक डॉ.शशिकांत यादव एवं वृद्धाश्रम के संयोजक रवि चौबे ने किया।
इस अवसर पर डॉ. पुनीत सिंह, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. सोमारू राम, विकास सिंह, सत्यम त्रिपाठी सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

