पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाये जा रहे ““ऑपरेशन कन्विक्शन”” अभियान के अन्तर्गत जौनपुर पुलिस प्रशासन की प्रभावी कार्यवाही एवं सम्यक पैरवी से अपराधियों को मिली सजा

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाये जा रहे ““ऑपरेशन कन्विक्शन”” अभियान के अन्तर्गत थाना मछलीशहर जौनपुर में अभियुक्तगण द्वारा मार-पीट का अपराध कारित करने के सम्बन्ध में जनपदीय पुलिस/मानीटरिंग सेल, जौनपुर की प्रभावी कार्यवाही एवं सम्यक पैरवी से अभियुक्त को दोषसिद्ध करते हुए विभिन्न धाराओं में कुल मिलाकर 4 वर्ष 06 माह के साधारण कारावास व मु0-4,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।*

——————————————————————————————–
अभियुक्तगण द्वारा मार-पीट का अपराध कारित करने के सम्बन्ध में वादी की लिखित तहरीर पर थाना मछलीशहर में मु0अ0सं0-45/1996 धारा-323/325/504 भा0द0वि0 पंजीकृत हुआ। विवेचना तत्परता से गुणवत्ता कायम रखते हुए आरोपीगण के विरूद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया। श्रीमान् पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के निकट पर्यवेक्षण में जनपदीय पुलिस/मानीटरिंग सेल, जौनपुर द्वारा उक्त मुकदमें में प्रभावी पैरवी एवं सम्यक कार्यवाही की गयी, जिसके परिणामस्वरुप दिनांक 08.04.2024 को माननीय न्यायालय एसीजे (एसडी)1, जौनपुर अभियुक्तगण 1- हवलदार पुत्र गजराज यादव, 2-जोखन यादव पुत्र अजमेर यादव, 3-गंगाधर यादव पुत्र जोखन यादव नि0गण- पराहित थाना मछलीशहर, जौनपुर को आरोपित धारा-323 भा0द0वि0 के अन्तर्गत दोष सिद्ध करते हुए 01 वर्ष के साधारण कारावास व मु0-1,000/- रुपये के अर्थदण्ड व धारा 323 भा0द0वि के अन्तर्गत दोषसिद्ध करते हुए 03 वर्ष के साधारण कारावास व मु0-3,000/- रुपये के अर्थदण्ड से और धारा 325 भा0द0वि0 के अन्तर्गत दोषसिद्ध करते हुए 06 माह के साधाराण कारावास व मु0- 4,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *