पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाये जा रहे ““ऑपरेशन कन्विक्शन”” अभियान के अन्तर्गत जौनपुर पुलिस प्रशासन की प्रभावी कार्यवाही एवं सम्यक पैरवी से थाना खेतासराय के अपराधियों को मिली सजा

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाये जा रहे ““ऑपरेशन कन्विक्शन”” अभियान के अन्तर्गत थाना खेतासराय जौनपुर में अभियुक्त द्वारा धारा-60 आबकारी अधिनियम का अपराध कारित करने के सम्बन्ध में जनपदीय पुलिस/मानीटरिंग सेल, जौनपुर की प्रभावी कार्यवाही एवं सम्यक पैरवी से अभियुक्त को दोषसिद्ध करते हुए न्यायालय उठने तक के दण्ड से व मु0- 3,500/-रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।*
——————————————————————————————–
अभियुक्त द्वारा धारा-60 आबकारी अधिनियम का अपराध कारित करने के सम्बन्ध में वादी की लिखित तहरीर पर थाना खेतासराय में मु0अ0सं0-106/2023 धारा-60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत हुआ। विवेचना तत्परता से गुणवत्ता कायम रखते हुए आरोपीगण के विरूद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया। श्रीमान् पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निकट पर्यवेक्षण में जनपदीय पुलिस/मानीटरिंग सेल, जौनपुर द्वारा उक्त मुकदमें में प्रभावी पैरवी एवं सम्यक कार्यवाही की गयी, जिसके परिणामस्वरुप दिनांक 08.04.2024 को माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट- प्रथम, जौनपुर द्वारा अभियुक्त मोहन लाल पुत्र विक्रम जीत नि0- कलापुर थाना खेतासराय, जौनपुर को आरोपित धारा-60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत दोषसिद्ध करते हुए न्यायालय उठने तक के दण्ड से व मु0- 3,500/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *