ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
जौनपुर चन्दवक पुलिस टीम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी,हिस्ट्रीशीटर व लुटेरा को गिरफ्तार किया है।पोलिस ने इसके कब्जे से रिवाल्वर,पिस्टल, जिन्दा कारतूस व खोखा कारतूस तथा चोरी की मोटर साइकिल बरामद किया है
इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शहर ने बताया कि डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत बृजेश कुमार गौतम अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व गौरव शर्मा, क्षेत्राधिकारी केराकत रात्रि में प्रभारी निरीक्षक चन्दवक मय पुलिस टीम के हरिहरपुर मार्ग पर गश्त व चेकिंग कर रहे थे कि करीब 03.19 AM पर निरीक्षक नागेन्द्र प्रसाद सिंह चन्दवक द्वारा सूचना दी गयी कि एक अपराधी गोमती नदी पुल के पास चेकिंग के दौरान हम पुलिस टीम पर फायर कर बाबा के वन हरिहरपुर की ओर भाग रहा है। इस सूचना पर जैसे ही प्रभारी निरीक्षक चन्दवक के नेतृत्व में पुलिस टीम बाबा के वन से लगभग 200-300 मी0 पहले ही ढ़लान पर पहुँची कि सामने से आ रही मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति अपनी गाड़ी सड़क किनारे छोड़ भागने का प्रयास किया पुलिस टीम द्वारा जब भागते हुए व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास किया गया तो उसके द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर किया गया जिससे प्रभारी निरीक्षक चन्दवक द्वारा पहने हुए बुलेट प्रूफ जैकेट पर एक गोली आकर लगी। आत्मरक्षार्थ चेतावनी देते हुये पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायर किया गया, जिससे अपराधी घायल होकर मौके पर गिर गया। घायल अपराधी से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम अभिषेक सिंह पुत्र स्व0 इन्द्रजीत सिंह नि0 ब्राह्मणपुर थाना चन्दवक जिला जौनपुर बताया जो कि थाना स्थानीय का एक दुर्दान्त अपराधी व हिस्ट्रीशीटर है तथा गहन पूछताछ पर बता रहा है कि मैं एकान्त रास्ते से अवैध असलहे के व्यापार के लिए जा रहा था कि पुलिस द्वारा रोकने व पकड़ने पर डरकर फायर कर भागने का प्रयास किया। घायल अपराधी के कब्जे से एक पिस्टल देशी .32 बोर , एक अदद रिवाल्वर .32 बोर, दो अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर, दो खोखा कारतूस .32 बोर व चोरी की एक मोटर साइकिल (बजाज प्लैटिना बिना नम्बर) बरामद हुई। घायल अपराधी को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त की गिरफ्तारी से जनपद में इस तरह के अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा। इसका लंबा
आपराधिक इतिहास है।
मु0अ0सं0 477/13 धारा 323/504/506 भादवि व 3(1) द, ध एससी/एसटी एक्ट थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
2-मु0अ0सं0 338/14 धारा 394/302 भादवि थाना चंदवक जनपद जौनपुर।
3- मु0अ0सं0 469/14 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चंदवक जनपद जौनपुर।
4-मु0अ0सं0 717/14 धारा 3(1) गैगस्टर एक्ट थाना चंदवक जनपद जौनपुर।
5-मु0अ0सं0 216/20 धारा 504/506 भादवि थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़।
6-मु0अ0सं0 69/21 धारा 171E/171G/504/506/507 भादवि व 3(1) द, ध एससी/एसटी एक्ट थाना चंदवक जनपद जौनपुर।
7-मु0अ0सं0 70/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चंदवक जनपद जौनपुर।
8-मु0अ0सं0 242/21 धारा 392/411 भादवि थाना चंदवक जनपद जौनपुर।
9-मु0अ0सं0 108/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चंदवक जनपद जौनपुर।
10-मु0अ0सं0 109/22 धारा 10 उत्तर प्रदेश गुंडागर्दी नियंत्रण अधिनियम, 1970 थाना चंदवक जनपद जौनपुर।
11-मु0अ0सं0 174/22 धारा 60 आबकारी थाना चंदवक जनपद जौनपुर।
12- मु0अ0सं0 25/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में
1.श्री विजयशंकर सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
2.निरीक्षक अपराध श्री नागेन्द्र प्रसाद सिंह थाना चन्दवक जनपद जौनपुर
3.उ0नि0 श्री अरुण पाण्डेय थाना चन्दवक जनपद जौनपुर
4.उ0नि0 श्री विजय शंकर सिंह थाना चन्दवक जनपद जौनपुर
5.उ0नि0 श्री ददन प्रसाद सिंह थाना चन्दवक जनपद जौनपुर
6.हे0का0 विनोद चतुर्वेदी ,हे0का0 संजय सिंह,हे0का0 विजय दूबे,हे0का0 त्रिलोकी सिंह,का0 निशान्त कुमार थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।

