पैरावेट एवं पशु मित्रों ने अपनी प्रमुख मांगों को हड़ताल में शामिल होकर सीवीओ को सौपा ज्ञापन,टीकाकरण व्यवस्था चरमराई
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।पशु पालन विभाग में प्रदेश स्तर पर चल रही पैरावेट एवं पशु मित्रों की हड़ताल का असर अब जिले मे भी दिखाई दे रहा है।जिसका असर तारुन ब्लॉक में भी दिखाई दे रहा है।ब्लॉक के सभी पैरावेट और पशु मित्र हडताल में शामिल हो गये है।जिसके चलते बरसात में पशुओं में फैलने वाली गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए लगने वाले टीके नहीं लग पा रहे हैं।देखा जाये तो
इस कारण पूरे क्षेत्र में टीकाकरण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।वही पशु पालन विभाग अपनी फजीहत बचाने के लिए अप्रशिक्षित वैक्सीनेटरों से टीका लगवाने का कार्य कर रहा है, जिससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है।इस संबंध मे जनपद अयोध्या इकाई के जिला अध्यक्ष रजनीश उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 जुलाई से जनपद के सभी विकास खंडों में आंदोलन चल रहा है।इस संबंध में मांग पत्र देकर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अयोध्या डाक्टर इंद्रदेव के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपा गया।यह आंदोलन प्रदेश के सभी जनपदों में एक साथ संचालित है।पशु चिकित्सालय तारुन के आंदोलन में शामिल पैरावेट मोहम्मद साबिर हुसैन, दालसिंगार सिंह, धर्मराज वर्मा, महेंद्र पाठक, राम दिवाकर पांडे, इंद्रजीत वर्मा, जयप्रकाश वर्मा आदि ने बताया कि खुरपका-मुंहपका रोग का टीका पूरी तरह से नहीं लगाया जा रहा है।वही चल रहे आंदोलन के तहत सभी कार्यों का बहिष्कार किया गया है।आंदोलनकारियों की मुख्य मांगें नियमित मानदेय और बकाया भुगतान की हैं। जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह आंदोलन सरकार के मानने तक अनवरत जारी रहेगा। यदि सरकार शीघ्र मांगें नहीं मानती है तो आंदोलन को पहले से तय रूपरेखा के अनुसार दूसरे चरण में बदला जाएगा।इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ हरेंद्र ने बताया कि उन्होंने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा।

