गोरखपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी विजय किरन आनंद दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर के कला संकाय में 20 फरवरी 2022 से पड़ रहे पोस्टल बैलेट का निरीक्षण करते हुए बीके त्रिपाठी ने जोया रोड स्थित एलएसए स्कूल में चल रहे मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। कहा कि जितने भी मतदान कार्मिक प्रशिक्षण ले रहे हैं, उन कार्मिकों का शत प्रतिशत पोस्टल बैलट द्वारा मतदान होना चाहिए। कोई भी कार्मिक बिना मतदान के नहीं रहना चाहिए। तीनों पालियों में आने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण लेने के बाद पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान करना आवश्यक होगा। मतदान कार्मिकों ने बढ़-चढ़कर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया। अब तक दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कला संकाय में 5000 से अधिक मतदान कर्मी अपने पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कर उत्सुकता दिखाई है मतदान की प्रक्रिया 27 फरवरी 2022 तक चलेगा छूटे हुए मतदान कर्मियों का मतदान 28 फरवरी को शाम 5 बजे तक कराया जाएगा जिससे अधिक से अधिक मतदान कर्मी अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने पसंदीदा उम्मीदवार का चयन कर गोरखपुर के विकास में अग्रणी भूमिका निभाने का योगदान दे सकें इस दौरान स्वीप/ कार्मिक प्रभारी/ सीडीओ इंद्रजीत सिंह डॉक्टर संजय सिंह बृजेश यादव संजय यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

