प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे छात्र नेता को पुलिस ने लिया हिरासत में

गोरखपुर/उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध और छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र नेता मनीष ओझा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
मनीष ओझा का आरोप है कि 19 अक्टूबर की रात में करीब 2 दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों ने उन्हें उनके आवास पर नजरबंद किया और 20 अक्टूबर की सुबह कैंट थाने पर उठा ले आए।
मनीष ने कहा कि 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बरवा फार्म कुशीनगर में मिलकर यूपी में बढ़ते अपराध और छात्र संघ चुनाव के संबंध में 2 सूत्रीय ज्ञापन सौंपना चाहते थे। मनीष ओझा के मुताबिक उनके अलावा अतुल यादव, प्रतीक त्रिपाठी, सत्यम गोस्वामी आदि को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *