प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरष्कार (पी0एम0आर0बी0पी0) योजना में आवेदन की गति मन्द*

*प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरष्कार (पी0एम0आर0बी0पी0) योजना में आवेदन की गति मन्द*

● अपर सचिव (पा. पु.रा.) माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा नामांकन बढ़ाने के निर्देश जारी

● खेल,सामाजिक सेवा,विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला और संस्कृति तथा नवाचार के क्षेत्र में असाधारण प्रदर्शन करने वाले बच्चे होंगे पात्र-डॉ दिनेश कुमार

● 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे कर सकते हैं नामांकन

●31 जुलाई 2026 तक नामांकन की अन्तिम तिथि घोषित है

 

लखनऊ

 

अपर सचिव (पा.पु.रा.) माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज कार्यालय द्वारा लखनऊ मण्डल के सभी छे जिलों से पात्रता परिधि में आने वाले अधिक से छात्र छात्राओं के नामांकन कराने के निर्देश प्राप्त हुए हैं

 

प्रधानमन्त्री राष्ट्रीय बाल पुरष्कार योजना 2026 में आवेदन अप्रैल 2026 से प्रारम्भ हैं

लखनऊ मण्डल के विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ0दिनेश कुमार ने बताया कि इस योजना में 5 वर्ष से अधिक आयु वर्ग का बच्चा/बच्ची तथा 18 वर्ष आयु वर्ग से अधिक न हो, तक के उम्मीदवार घर बैठे अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

★ऑनलाइन आवेदन हेतु पोर्टल

 

https://awards.gov.in/Home/AwardLibrary

 

पर सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है,

★आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है

★पात्रता- समस्त बोर्ड के विद्यालयों के ऐसे बच्चे जिन्होंने दूसरों के लिए कहीं असाधारण बहादुरी का परिचय दिया हो और

असाधारण क्षमताओं और उत्कृष्ट उपलब्धियों वाले छोटे बच्चों के लिए, जो रोल मॉडल हैं और जिन्होंने खेल,सामाजिक सेवा,विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला और संस्कृति और नवाचार के क्षेत्र में समाज पर व्यापक दृश्यमान प्रभाव डाला है, जो राष्ट्रीय स्तर पर उचित मान्यता के पात्र हैं !

★ बच्चों द्वारा प्राप्त उपलब्धि आवेदन की अंतिम तिथि से दो वर्ष के भीतर की होनी चाहिए

★विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष 26 दिसम्बर *वीर बाल दिवस* के अवसर पर की जाती है

★डॉ0दिनेश कुमार ने बताया कि भारत के महामहिम राष्ट्रपति यह पुरस्कार एक विशेष समारोह/कार्यक्रम में प्रदान किये जायेंगे

 

★संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने लखनऊ मण्डल के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को उपरोक्त हेतु 31 जुलाई 2026 तक अधिक से अधिक आवेदन करवाने के निर्देश दिए हैं

– *डॉ0दिनेश कुमार ,मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी लखनऊ मण्डल* 🙏🏻🙏🏻💐💐🙏🏻🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *