जौनपुर 16 सितंबर 2025 (सू0वि0)- मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया है कि प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उ0प्र0 शासन के अनुपालन क्रम में दिनांक-17 सितम्बर 2025 से दिनांक-02 अक्टूबर 2025 गांधी जयन्ती तक ‘‘स्वस्थ्य नारी शसक्त परिवार अभियान’’ का आयोजन मेडिकल कालेज, समस्त सामु0/प्रा0स्वा0 केन्द्रो एवं समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरो पर शिविर का आयोजन किया जाना है। जिसका शुभारम्भ 17 सितम्बर 2025 को मा0 मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, उर्जा एवं अतिरिक्त उर्जा स्त्रोत/ प्रभारी मंत्री/मुख्य अतिथि श्री ए०के० शर्मा जी के कर कमलो द्वारा मेडिकल कालेज जौनपुर में किया जायेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीया राज्य सभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी जी द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम में जिलाधकारी डा० दिनेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, प्रधानाचार्य मेंडिकल कालेज एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० लक्ष्मी सिंह उपस्थिति रहेंगे।
उक्त कार्यक्रम जनपद में मेडिकल कालेज, समस्त सामु0/प्रा0स्वा0 केन्द्रों, समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरो एवं अन्य स्वास्थ्य इकाईयों पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ‘स्वस्थ्य नारी शसक्त परिवार अभियान’’ के तहत महिलाओ, किशोरियो, बच्चों के साथ-साथ शिविर में आने वाले लोगो को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जनपद जौनपुर द्वारा निम्न सुविधायें प्रदान की जायेगी:- उच्च रक्तचाप और मधुमेह की जाँच, ओरल कैंसर, स्तन कैंसर, गर्भासय और ग्रीवा कैंसर की जाँच, किशोरियों और महिलाओं के लिए एनीमिया की जाँच एवं परामर्श, टी0बी0 की जाँच एवं दवा का वितरण, निःक्षय मित्र का नामांकन, टीकाकरण, आखों की जाँच, आयुष्मान कार्ड बनाया जाना, रक्तदान शिविर, प्रसव पूर्व ए0एन0सी0 जाँच एवं परामर्श, महिलाओं/किशोरियों के मासिक धर्म स्वच्छता एवं पोषण सम्बन्धी जागरूकता, स्वास्थ्य विभाग जौनपुर द्वारा स्वास्थ्य सम्बन्धी अन्य सुविधाए।

