अयोध्या।(अमित कुमार मणि त्रिपाठी बीकापुर संवाददाता)आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत कांग्रेस पार्टी स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक इंपीरियल अवध मैरिज लान में संपन्न हुई बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी की सदस्य श्रीमती वर्षा गायकवाड मंत्री महाराष्ट्र प्रदेश सरकार,पूर्व सांसद/उत्तर प्रदेश कोआर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन डॉ निर्मल खत्री,राष्ट्रीय सचिव/प्रभारी उत्तर प्रदेश राजेश तिवारी,प्रदेश उपाध्यक्ष/अवध जोन प्रभारी वीरेंद्र चौधरी,प्रदेश सचिव/जनपद प्रभारी हनुमंत विश्वकर्मा ने,अयोध्या,अंबेडकरनगर,बाराबंकी,सुल्तानपुर,अमेठी,बहराइच,बलरामपुर,गोंडा एवं श्रावस्ती जनपदों के 45 विधानसभा क्षेत्रों के हजारों पदाधिकारियों सहित विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से रूबरू होकर शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश एवं चुनाव की रणनीति हेतु आवश्यक टिप्स देकर पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ने के उम्मीदवारों से साक्षात्कार लिया । श्रीमती वर्षा गायकवाड ने उपस्थित समस्त कांग्रेसजनों से अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी ताकत और सामर्थ से जुटकर राष्ट्रीय महासचिव/प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी द्वारा उत्तर प्रदेश के चौमुखी विकास हेतु ली गई प्रतिज्ञाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वाहन किया। जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया कि अयोध्या जनपद के बीकापुर विधानसभा से अखिलेश यादव,श्रीमती मधु पाठक,अयोध्या विधानसभा से श्रीमती रीता मौर्य,सुनील पाठक,शरद शुक्ला,राम नरेश मौर्य,मिल्कीपुर विधानसभा से नीलम कोरी,बृजेश रावत,प्रदीप कोरी,हेमलता रावत,दिलीप रावत,रुदौली विधानसभा से विनोद यादव,दयानंद शुक्ला,गोसाईगंज विधानसभा से अशोक सिंह,अशोक कुमार सिंह,पंडित राजेश तिवारी बाबा,अजीत वर्मा,प्रदीप निषाद,राजदेव वर्मा,अनंतराम सिंह,शैलेंद्र यादव,सविता पटेल ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए साक्षात्कार दिया। इससे पूर्व बैठक स्थल पहुंचने पर श्रीमती वर्षा गायकवाड एवं राजेश तिवारी का जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव व महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने पुष्पगुच्छ देकर अयोध्या की पावन नगरी में स्वागत किया। बैठक में प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा,पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा,पीसीसी सदस्य शिवपूजन पाण्डेय,संजय तिवारी,राम सागर रावत,राजकुमार सिंह,दिनेश यादव,हरे कृष्ण गुप्ता,रामकरन कोरी,छविराज यादव,अमरीश पाण्डेय,शैलेश शुक्ला,दिनेश चौधरी,राहुल मौर्य,प्रभात यादव,निक्कू राम कोरी,परमानंद शुक्ला,तेजबली पाण्डेय,रामचरित मौर्य,अब्दुल हकीम,भीम शुक्ला,बलवीर सिंह कोरी,अमरजीत रावत,राकेश निषाद,शैलेंद्र पाण्डेय,नीरज यादव,रोहित यादव,राजेश कोरी सहित हजारो की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

