बंगला नंबर 4 पर अब प्रशासन का हुआ कब्जा
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।मंडलायुक्त अयोध्या आवास के सामने रामपथ की दूसरी पटरी पर स्थित नगर निगम के बंगला नंबर चार पर आज प्रशासन ने ताला तोड़कर कब्जा ले लिया। यह बंगला बीते 17 जुलाई को आदित्य विक्रम अग्रवाल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के नाम एलाट कर दिया गया है।मालूम हो कि मुलायम सिंह यादव के शासनकाल में बंगला नंबर चार पत्रकारिता प्रशिक्षण संस्थान के नाम पर संपादक शीतला सिंह (स्व.) को आवंटित किया गया था। बाबू शीतला सिंह के निधन के बाद जिला प्रशासन ने उस बंगले को रिक्त मानते हुए उसे खाली करने का नोटिस दिया था।
इधर पता चला है कि बंगला नंबर 4 पत्रकारिता प्रशिक्षण संस्थान से खाली न कराया जाए इसको लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर दी गई है। इधर आज सुबह ही प्रशासन ने उक्त बंगले पर लगा ताला तोड़कर उसमें मौजूद सारा सामान निकाल बाहर कर दिया और अपना ताला जड़ दिया है।

