बख्शी का तालाब इण्टर कॉलेज लखनऊ के विज्ञान अध्यापक हरिश्चंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन मेंविश्व धरोहर दिवस 2026 मनाया गया
लखनऊ: 18 अप्रैल 2026 को बख्शी का तालाब इण्टर कॉलेज लखनऊ के विज्ञान अध्यापक हरिश्चंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में कक्षा 10 से कक्षा 12 तक के बच्चों ने विश्व धरोहर दिवस 2026 को रेजीडेंसी लखनऊ में मनाया जिसमें पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने बच्चों को रेजीडेंसी का भ्रमण कराया और ऐतिहासिक इमारतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विश्व विरासत दिवस पर आधारित एक फिल्म भी बच्चों ने देखी । और विश्व विरासत के स्थलों के बारे में भी बच्चों ज्ञान प्राप्त किया । शिक्षक हरिश्चंद्र सिंह चौहान ने कहा किइस शौक्षिक भ्रमण से बच्चों का ज्ञानवर्धन भी हुआ है।

