बलिया के गड़वार बाजार स्थित रामलीला चबूतरा पर रविवार को रसड़ा के पूर्व विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।

बलिया के गड़वार बाजार स्थित रामलीला चबूतरा पर रविवार को रसड़ा के पूर्व विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, सामाजिक कार्यों और क्षेत्र के विकास में दिए गए योगदान को याद किया। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 

सभा की अध्यक्षता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सौरव श्रीवास्तव ने की। इसका संचालन एवं संयोजन सतीश उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारती सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उमाशंकर सिंह का निधन क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है और उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। उन्होंने उनके जनहित कार्यों को प्रेरणादायक बताया।

 

इस श्रद्धांजलि सभा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरविंद सिंह, राकेश सिंह बबलू, रमेश पांडेय, शंभूनाथ वर्मा, सुधीर सिंह, टुनटुन उपाध्याय, जय प्रकाश वर्मा, रतसर चेयरमैन प्रतिनिधि पवन सिंह, चेयरमैन अजय राजभर, गजेंद्र सिंह,शाहनवाज खान,मुन्ना चौरसिया, अंजनी गुप्ता,शमीम अंसारी भोला और सोनू गुप्ता आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *