बीकापुर एसडीएम न्यायिक के पद पर राम प्रसाद त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।बीकापुर नव नियुक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट राम प्रसाद तिवारी ने बीकापुर पहुंचकर एसडीएम न्यायिक नका कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने न्यायालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा अधिवक्ताओं से परिचयात्मक मुलाकात की। उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं से समन्वय स्थापित कर वादकारी को कम से कम समय में न्याय प्रदान करना है । मालूम हो कि यहां तैनात रहे न्यायिक मजिस्ट्रेट गजेंद्र सिंह का स्थानांतरण रेजीडेंट मजिस्ट्रेट के पद पर हो गया है। उनके स्थान पर राम प्रसाद तिवारी की तैनाती की गई
है।

