गोरखपुर खंजनी ब्यूरो रवि कुमार: बेलघाट ब्लॉक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहां साफ-सफाई की व्यवस्था बहुत ही बदतर है आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यहां पर ना किसी बेड पर चादर मौजूद रहता है ना यहां पर साफ सफाई की कोई व्यवस्था है।
बेलघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आए मरीजों तथा आशा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यहां पर महिला शौचालय में हमेशा ताला लगा रहा था जिससे गर्भवती महिलाओं को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बेलघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जो भी गर्भवती महिलाएं आती हैं उन्हें शौच के लिए इधर उधर जाना पड़ता है तथा इलाज के दौरान जो दवाइयां लगती हैं उनको मेडिकल स्टोर से मंगाया जाता है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लेने पर पता चला कि कहीं शौचालय में ताला तो कहीं गंदगी से भरा पड़ा स्वास्थ्य केंद्र तो कहीं पेट पर चादर ही नहीं है।
बेलघाट में तीन एंबुलेंस करीब 1 साल से खराब पड़े हैं लेकिन उस इसे देखने कोई नहीं आता है।
मौके पर मौजूद आशा कार्यकत्री शांति सिंह राजेश्वरी देवी विंध्यवासिनी देवी सोनी मौर्या, मुन्नी देवी मालती देवी सुधा राय किरण श्रीवास्तव, गंगोत्री देवी, अमरावती यादव, लालती देवी, नीलम सिंह, तथा नीलम भारती एवं अन्य आशा कार्यकर्ती मौके पर मौजूद थीं।

