बेसहारा वृद्धजनों के साथ मनाया नववर्ष- साधना तिवारी

 

संवाददाता प्रवीण सिंह चंदेल कानपुर नगर

घाटमपुर। समर्पण महिला उत्थान समिति की अध्यक्षसाधना तिवारी व समिति के सदस्यों के साथ नया वर्ष हमीरपुर वृद्धा आश्रम में बड़ी धूमधाम से मनाया गया वृद्धा आश्रम में लोगों को मिठाई व आवश्यक वस्तुएं भेंट कर नए वर्ष की शुभकामनाएं दी समर्पण महिला उत्थान समिति की अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि हम लोग हर वर्ष पार्टियां और बे फालतू चीजों में अपना लाखों रुपए खर्च कर देते हैं परंतु हम मैं से किसी का ध्यान बेसहारा व अनाथ लोगों पर नहीं जाता जो रुपए हम पार्टियों में कर खर्च कर देते हैं अगर हम उन रूपों का सदुपयोग किसी की मदद के लिए करेंगे तो हमें शांति प्राप्त होगी वृद्धा आश्रम में उपस्थित सभी सदस्यों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंचन किया गया और उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी गई घाटमपुर में कार्यरत समर्पण महिला उत्थान समिति गरीब बेसहारा लोगों के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं और गरीब बेसहारा लोगों के लिए समय-समय पर मदद के लिए आगे आने का प्रयास करती है इस कार्यक्रम में अध्यक्ष साधना तिवारी रिचा शुक्ला रंजना निगम रचना द्विवेदी जय श्री नंदराम सिंह जितेंद्र सिंह पूनम तिवारी आदि सदस्य उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *