भाजपा व अपना दल की बैठक हुई संपन्न

अयोध्या।(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
 बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के अरकुना चौराहे पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. अमित सिंह चौहान ने अपने हजारों समर्थकों के साथ अपना दल के समर्थको के साथ बैठक की।जिसमें चुनावी रणनीतियों पर वार्ता की।जिसमे वरिष्ठ नेता भाजपा सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्णा कुमार पांडे खुन्नु व डी.एल गोस्वामी भी मौजूद रहे।इस मौके पर श्री चौहान ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि भाजपा सरकार गरीबों की सरकार है किसानों की सरकार है महिलाओं की सरकार है इस सरकार में 8 घंटे की बिजली को बढ़ाकर 18 से 20 घंटे बिजली गांव देहात में भी कर दी गई उन्होंने बताया कि हमारी विधानसभा में एक आईटीआई कॉलेज पूरी तरह से भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ चुका था जिसको हमने सरकार में आते ही पुन: जांच कमेटी बैठा कर नए सिरे से काम शुरू किया और आज वह शिक्षा का मंदिर पूरी ईमानदारी से बनकर तैयार हो गया है।अगर हमारी विधानसभा की जनता ने हम पर विश्वास जताया तो हम अपने पिता जी स्वर्गीय श्री मुन्ना सिंह चौहान की तरह ही अपने देवतुल्य जनता जनार्दन के लिए उनकी सेवा में हमेशा खड़ा मिलूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *