भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से जनता बेहाल,अधिकारी मौन
अयोध्या।एक ओर भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं, वहीं शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों मे दिन व रात मे घंटो अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। वही जब विद्युत आपूर्ति भी रहती है तो लो वोल्टेज रहती है।सबसे ज्यादा परेशान रात में हो रही आघोषित विद्युत कटौती से लोगों को हो रही है।बिजली विभाग द्वारा कटौती का कोई निर्धारित समय न बताने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।भीषण गर्मी के मौसम में बिजली न रहने से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वही पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है,जिससे लोगों को अतिरिक्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।वहीं बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता और चुप्पी लोगों की नाराजगी को और बढ़ा रही है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि घंटों बिजली गुल रहने से घरों में रहना मुश्किल हो गया है।लोगो का मानना है कि बिजली विभाग केवल दावों और आंकड़ों तक सीमित है, जबकि जमीनी स्तर पर व्यवस्था चरमराई हुई है।जनता का कहना है कि समय पर बिजली बिल जमा करने के बावजूद उन्हें बुनियादी सुविधा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।आक्रोशित लोगो ने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली संकट ने विभागीय व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है और जनता के आक्रोश को खुलकर सामने ला दिया है।

