मंडलायुक्त महोदय की अध्यक्षता में श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद की बैठक सम्पन्न

मंडलायुक्त महोदय की अध्यक्षता में श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद की बैठक सम्पन्न

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।मंडलायुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद की सप्तम बैठक आयुक्त सभागार में आयोजित की गयी।इस बैठक में पर्यटकों के सुविधार्थ हेतु मुख्य कार्यपालक अधिकारी जयेन्द्र कुमार के द्वारा विगत वर्ष 2024-25 की 17 परियोजनाओं के अद्यतन प्रगति रिपोर्ट एवं पर्यटन निदेशालय द्वारा स्वीकृति 17 परियोजनाओं की प्रगति व हस्तान्तरण किये जाने वाली परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।बैठक में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर, उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण अनुराज जैन सहित सम्बंधित अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे। श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद द्वारा विगत वर्ष 2024-25 में स्वीकृत कुल 17 परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट समिति के समक्ष रखी गयी।आयुक्त/अध्यक्ष द्वारा प्रचलित कार्यों में प्रगति करने तथा निर्धारित समय में परियोजनाओं को पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये। शेष परियोजनाओं को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। एवं वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रस्तावित कार्ययोजना का भी प्रस्तुतीकरण, श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद के माध्यम से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *