मणि महेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया गया प्रथम मूर्ति स्थापना दिवस*  

*प्रेस विज्ञप्ति*

*दिनांक: 17 जून 2026*

 

*मणि महेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया गया प्रथम मूर्ति स्थापना दिवस*

*श्रीमद् कथा एवं रासलीला के भव्य आयोजन में उमड़े श्रद्धालु, भंडारे का भी हुआ आयोजन*

 

*प्रयागराज।* मणि महेश्वर महादेव मंदिर में आज प्रथम मूर्ति स्थापना दिवस अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श्रीमद् कथा एवं रासलीला का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया।

 

कार्यक्रम में *माननीय सर्वेश पाठक जी*, वाइस चेयरमैन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद, भारत तथा राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ भाजपा प्रणित मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

उनके साथ *भारतीय श्रमिक कामगार महासंघ भाजपा प्रणित* के प्रदेश अध्यक्ष *श्री संदीप साहू*, बिहार प्रदेश अध्यक्ष *श्री अर्णव*, प्रदेश उपाध्यक्ष *श्री रानू सिंह* एवं *संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल* की राष्ट्रीय अध्यक्ष *सुश्री गीता गुप्ता जी* भी इस भाव-भक्ति के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

 

कार्यक्रम की आयोजक *श्रीमती अनीता तिवारी जी* द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर जोर-शोर से स्वागत-सम्मान किया गया। अतिथियों ने मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद् कथा का श्रवण किया तथा रासलीला का आनंद लिया।

 

इस अवसर पर विशाल *भंडारे* का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरा मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा। आयोजक अनीता तिवारी जी ने बताया कि मंदिर में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

 

*जारीकर्ता*

अनीता तिवारी

आयोजक, मणि महेश्वर महादेव मंदिर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *