महंगाई से कराह रही जनता चुनाव में भाजपा को सिखायेगी सबक

भेलसर-अयोध्या।भाजपा शासन काल मे बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त है लेकिन भाजपा सरकार के कान में जूं नहीं रेंग रही है।महंगाई से कराह रही जनता समय आने पर भाजपा को इसका माकूल जवाब देगी।उक्त विचार पीसीसी सदस्य तथा कांग्रेस नेता दयानन्द शुक्ला ने नेवरा बाजार में आयोजित सभा मे व्यक्त किये।सभा की अध्यक्षता वयोवृद्ध कांग्रेसी हाजी अकील खाँ ने की तथा संचालन जिला कांग्रेस सचिव मुजतबा खाँ ने किया।
श्री शुक्ला ने केंद्र तथा प्रदेश की भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि इस सरकार में किसान,युवा,छोटे व्यापारी सब परेशान है लेकिन भाजपा सरकार इन की समस्याओं को अनदेखी करके सिर्फ उद्योग पतियों को बढ़ावा दे रही है।इससे पूर्व सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकताओं ने दयानन्द शुक्ला की अगुवाई में कांग्रेस प्रतिज्ञा पद यात्रा निकाली।पद यात्रा रतनपुर से प्रारम्भ हुई जो शेरपुर,पठान पुरवा,बघेड़ी,संडवा होते हुए नेवरा बाजार में समाप्त हुई।यात्रा के समय उत्साहित कांग्रेस के कार्यकर्ता जब से भाजपा आयी है कमर तोड़ महंगाई है आदि सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे।यात्रा में रूदौली विधान सभा के कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी मुनीर अहमद खां,ब्लाक अध्यक्ष परमानन्द शुक्ला,मुजफ्फर हसन खाँ,अशोक गुप्ता,रिजवान खाँ,पूर्व प्रधान अशोक कुमार शुक्ला,मुनीशा मिश्रा,शुऐब खाँ,वीरबहादुर पाण्डेय,दिनेश तिवारी,दिलीप शुक्ला,जगतपाल रावत,इरफान खाँ,पूर्व प्रधान कदीर खाँ,पूर्व प्रधान हरिकेश मौर्य,राम कृष्ण शुक्ला,गौरव शुक्ला,गया प्रसाद गौतम,दुर्गा प्रसाद आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *