महिलाओं के लिए नगर निगम ने राम की पैड़ी पर बनवाए 10 चेंजिंग रूम

महिलाओं के लिए नगर निगम ने राम की पैड़ी पर बनवाए 10 चेंजिंग रूम

 

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

 

अयोध्या।राम की पैड़ी पर स्नान के लिए आने वाली महिला श्रद्धालुओं को चेंजिंग रूम की सुविधा निशुल्क सुलभ होगी। यह पहल नगर निगम ने महापौर के निर्देश पर की है।नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने राम की पैड़ी पर महिलाओं के लिए 10 चेंजिंग रूम स्थापित किए हैं। इससे महिला श्रद्धालुओं को स्नान के उपरांत सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सुविधाजनक वातावरण में वस्त्र परिवर्तन की सुविधा उपलब्ध होगी।नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडे के अनुसार पिछले कुछ समय से स्थानीय नागरिकों तथा विभिन्न राज्यों से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा राम की पैड़ी पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था किए जाने की मांग की जा रही थी।जोनल अधिकारी अयोध्या धाम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि रामनगरी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार प्रशासन की प्राथमिकता है।महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्थापित किए गए चेंजिंग रूम पूरी तरह निःशुल्क हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *