महिला एसओ आशा शुक्ला की सूझबूझ से बिछुड़ा बुजुर्ग मिला अपने परिजन से

महिला एसओ आशा शुक्ला की सूझबूझ से बिछुड़ा बुजुर्ग मिला अपने परिजन से

अयोध्या।महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला की सूझबूझ से अपने परिजनों से बिछुड़ा बुजुर्ग मिलकर महिला पुलिस कर्मियों की भूरी भूरी प्रशंसा किया।बताते चलें कि भोला शाह पुत्र छोटू शाह निवासी जमालपुर पोस्ट अमनौर थाना मढ़ौरा जिला सरण बिहार अपने घर जा रहे थे।लेकिन भटकने के चलते 23 अप्रैल तक में अपने घर नहीं पहुंचे। उसके बाद में थक हार कर 24 अप्रैल को रात्रि 1:00 बजे महिला थाने पर आए और उन्होंने अपनी आपबीती बताई और बताया कि मैं अपने घर का रास्ता भटक गया हूं कृपया मेरी मदद करें। उनकी इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला ने बिना देरी किए उनका मोबाइल नंबर मालूम कर उनके परिजनों को सूचित किया गया सूचना मिलते ही उनका पुत्र तुलसी शाह तथा पौत्र चंदन कुमार महिला थाने पर आकर सकुशल अपने पिता को ले गए। इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला ने बताया बुजुर्ग को उनके परिजनों से मिलने में महिला आरक्षी अलका वर्मा तथा साक्षी शुक्ला का काफी सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *