महिला एसओ ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओ को किया जागरूक 

महिला एसओ ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओ को किया जागरूक

 

अयोध्या।मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला ने महिला पुलिस कर्मियों के साथ गुलाबबाडी,कंपनी गार्डन, गुप्तारघाट सहित अन्य प्रमुख चौराहों तथा मार्गों पर मिशन शक्ति अभियान फेज – 5 के तहत महिलाओ व बालिकाओं को जागरुक किया।इस मौके पर उन्होंने महिलाओ व बेटियों के विकास के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रति जागरूक व सुरक्षात्मक उपाय भी बताई।इस मौके पर उन्होंने महिलाओं तथा बालिकाओं को सुरक्षात्मक टिप्स की भी जानकारी दिया।उन्होंने विधवा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जिसमे विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन एवं सुकन्या समृद्धि योजना और हेल्पलाइन नंबर के बारे में महिलाओं को जागरूक किया।इसके अलावा उन्होंने उन्हें किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता हेतु विमेन पावर लाइन 1090, यूपी 112, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098, साइबर अपराध 1930 के बारे में बताया गया।बताया कि यह सभी नंबर आप लोग हमेशा याद रखें। जब भी आपको किसी भी प्रकार की सहायता लेने की जरूरत हो तो आप इस नंबर पर फोन कर सकते हैं।इस मौके पर महिला पुलिस कर्मियों मे विमलेश,सायरा बानू,करिश्मा दूबे सहित अन्य महिला पुलिस कर्मी मौजूद र

ही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *