ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
भोपाल। हर वर्ष की भांति इस बार भी मां काली मंदिर पीपल चौराहा, करोंद भोपाल में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। भक्तों ने भण्डारे में सम्मिलित होकर मां का प्रसादी एवं आशीर्वाद ग्रहण किया।विश्वास सारंग विधायक और कार्यकर्ता मुन्ना भाई, ओम भाई, रघुनंदन समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।मां कालिका मंदिर पीपल चौराहा करोंद भोपाल में बालमुकुंद वैष्णव, अभिषेक बैरागी आचार्य ने विधायक विश्वास सारंग से मां काली की षोडशोपचार पूजा करवाई। सभी भक्तों ने मां जगत जननी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

