मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर परिश्रम संस्था ने 54 दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल और 54 छात्राओं को साइकिल वितरित की

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर परिश्रम संस्था ने 54 दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल और 54 छात्राओं को साइकिल वितरित की

 

जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था परिश्रम द्वारा शुक्रवार को जनसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह और सचिव एडवोकेट अखिलेश चौबे के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में 54 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल तथा 54 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 11 किलो के मावा के केक का काटकर जन्मोत्सव मनाया गया।

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद के.पी. सिंह ने कहा कि परिश्रम संस्था का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी है। मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना सराहनीय पहल है, जिससे समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बल मिलता है।

संस्था के अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। वहीं संस्था के सचिव एडवोकेट अखिलेश चौबे ने कहा कि समाज के सहयोग से ही ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम सफल होते हैं और संस्था भविष्य में भी सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखेगी।

साइकिल प्राप्त कर छात्राओं ने खुशी जताते हुए कहा कि अब विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी। वहीं ट्राइसाइकिल पाकर दिव्यांगजनों ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में देशभक्ति गीतों के बीच लाभार्थियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, अजय सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, हरेंद्र प्रसाद सिंह, सुषमा पटेल, ओमप्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित र

हे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *