मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अ०श०उ०सि० जिला चिकि० जौनपुर ने जिला चिकित्सालय जौनपुर में भर्ती मरीज की मृत्यु के वीडियों के सम्बन्ध में अवगत कराया

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अ०श०उ०सि० जिला चिकि० जौनपुर ने जिला चिकित्सालय जौनपुर में भर्ती मरीज की मृत्यु के वीडियों के सम्बन्ध में अवगत कराया है कि सतीश पुत्र स्व० सुभाष चन्द्र गुप्ता उम्र 45 वर्ष निवासी मियांपुर थाना-लाइन बाजार, जनपद-जौनपुर दिनांक 09 मई 2026 को अपरान्ह 12:35 बजे जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती हुए थे जिन्हें डा० श्रीशेन्दु (ई०एम०ओ०) के द्वारा भर्ती किया गया। मरीज सतीश हिमैटेमेसिस (खून की उल्टी) बीमारी से ग्रसित थे इनका उपचार जिला चिकित्सालय जौनपुर मे कार्यरत चिकित्सक डा० वन्दना श्रीवास्तव वरि० परामर्शदाता एवं डा० विमलेश कुमार परामर्शदाता के द्वारा किया गया और उन्हें सलाह दिया गया कि मरीज की इन्डोस्कोपी कराये ताकि यह ज्ञात हो सके कि ब्लीडिंग शरीर के किस भाग से हो रही है चूंकि वर्तमान समय में इन्डोस्कोपी की व्यवस्था जिला चिकित्सालय जौनपुर में उपलब्ध नही है इसलिए चिकित्सक के द्वारा मरीज को दिनांक 11 मई 2026 को बी०एच०यू० वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया था और सरकारी एम्बुलेंस भी उपलब्ध कराया गया, परन्तु मरीज के परिजन उन्हे नही ले गये और स्टाफ द्वारा पूछे जाने पर पर कहा गया कि अभी वह अपने परिवार के लोगो से समझने के उपरान्त ले जायेंगे। दिनांक 12 मई 2026 को अपरान्ह 12:20 बजे मरीज की मृत्यु हो गयी, मृत्यु के पश्चात् उनके शव को मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ उनके भांजे राहुल को सुपुर्द कर चिकित्सालय के सरकारी एम्बुलेंस के द्वारा उनके घर पहुंचाया गया।
————-
जौनपुर 13 मई, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-03

जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) के माध्यम से ओवरसीज जॉब के अन्तर्गत सऊदी अरब में भर्ती / वैकेंसी रिक्रूटमेंट एजेन्सी के माध्यम से की जा रही हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रिकूटमेन्ट एजेन्सी कियेटिव इंटरप्राइजेस द्वारा सऊदी अरब में मैकेनिकल फिटर, फैब्रीकेशन फोरमैन, मैकेनिकल टेक्निशियन, स्ट्रक्चर फैब्रीकेटर, पाइप फैब्रीकटर, वेल्डर्स, हेल्पर्स सुपरवाइजर की भर्ती रू0 60000 से 100000 मासिक सैलरी पैकेज में किया जाना है। पासपोर्ट धारक एवं उपरोक्त क्षेत्र में वांछनीय अनुभव वाले अभ्यर्थी पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *