मेडिकल कालेज जौनपुर में दूरबीन विधि (PCNL) से गुर्दे की पथरी का सफल आपरेशन किया गया
देश की उपासना संवाददाता प्रवीण अस्थाना
*जौनपुरः* उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर के प्रधानाचार्य प्रो0 आर0 बी0 कमल के दिशा निर्देश व प्रो0 डा0 ए0ए0 जाफरी विभागाध्यक्ष जनरल सर्जरी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के प्रयास से यूरालॉजी एवं शल्य क्रिया टीेम के द्वारा दूरबीन विधि (PCNL) के माध्यम से बायें गुर्दे की पथरी का सफल ऑपरेशन किया गया। यह ऑपरेशन मेडिकल कालेज, जौनपुर के लिये महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसमें अब मरीजों को इस प्रकार के आधुनिक उपचार के लिए अन्य संस्थानों में जाने की आवश्यकता कम होगी एवं उनके ऊपर आर्थिक भार भी नही पड़ेगा।
मरीज शिवनिषाद उम्र 45 साल ग्राम डडवा पोस्ट खालिसपुर, तहसील-बदलापुर, जिला-जौनपुर निवासी को पेट में तेज दर्द की समस्या होने पर मेडिकल कालेज के इमरजेंसी विभाग में उपचार कराने के लिए भर्ती कराया गया। उन्हें सर्जरी विभाग के यूरोलॉजिस्ट डा0 हिमांशु सिंह एवं डा0 अभिषेक मिश्रा के द्वारा मरीज की स्थिति को देखते हुए आवश्यक जांच कराया गया। जांच के उपरान्त पता चला कि मरीज के बाये गुर्दे में पथरी है। जिसका सर्जरी कराने का परामर्श दिया गया।
मरीज के तीमारदार की सहमति से प्रो0 डा0 ए0ए0 जाफरी के दिशा निर्देश में यूरोलॉजिस्ट एवं उनकी टीम ने दूरबीन विधि (PCNL) द्वारा आधुनिक उपकरणों की सहायता से मरीज का सफलतापूर्वक ऑपरेशन करके 1.5 सेमी की पथरी को निकाला गया।
सर्जरी टीम में डा0 इमरान, डा0 नाजिया, डा0 राजन्य प्रजापति, डा0 अली हैदर, डा0 अरविन्द एवं डा0 अनिल एनेस्थेटिस्ट तथा अनुज नर्सिग अधिकारी एवं अन्य सहायक कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस समय मरीज की स्थिति पूरी तरह ठीेक हैै। और वह चिकित्सको के देख-रेख में चिकित्सा का लाभ ले रहा है।
इस सफल ऑपरेशन पर मेडिकल कालेज, जौनपुर के प्रधानाचार्य ने शल्य चिकित्सा विभाग एवं एनेस्थीसिया विभाग की टीम को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है, जिससें स्थानीय जनता को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाए उपलब्ध हो सके। मेडिकल कालेज भविष्य में भी इसी प्रकार की उन्नत एवं जटिल शल्य चिकित्सा सेवाएं मरीजों को उपलब्ध कराने के लिए के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

