मेडिकल कॉलेज जौनपुर में जटिल ऑपरेशन सफल, चिकित्सकों ने बचाई मरीज की जान

मेडिकल कॉलेज जौनपुर में जटिल ऑपरेशन सफल, चिकित्सकों ने बचाई मरीज की जान

 

जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर के चिकित्सकों ने एक जटिल शल्य चिकित्सा को सफलतापूर्वक अंजाम देकर 24 वर्षीय युवक को नया जीवन दिया है। शाहगंज निवासी युवक को पेशाब में तेज जलन, रुक-रुक कर मूत्र आने तथा असहनीय दर्द की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया था।

जांच के दौरान चिकित्सकों ने पाया कि मरीज के मूत्राशय और मूत्रमार्ग में पथरी फंसी हुई है, जिससे उसकी स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही थी। मरीज की हालत को देखते हुए तत्काल ऑपरेशन का निर्णय लिया गया।

सर्जरी विभागाध्यक्ष एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) ए.ए. जाफरी के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने आधुनिक तकनीक की मदद से इमरजेंसी ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के दौरान यूआरएसएल (URSL) और डीजे स्टेंटिंग तकनीक का उपयोग करते हुए मूत्रमार्ग और मूत्राशय में फंसी लगभग 15 मिमी की कठोर पथरी को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज को तत्काल राहत मिली और उसकी स्थिति में तेजी से सुधार हुआ।

इस सफलता में डॉ. हिमांशु सिंह, डॉ. राजन्य प्रजापति तथा नर्सिंग एवं सहायक स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं एनेस्थीसिया देने में डॉ. आदर्श यादव का विशेष योगदान रहा।

मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) आर.बी. कमल ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान का लक्ष्य मरीजों को समयबद्ध, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यह सफलता मेडिकल कॉलेज की विशेषज्ञ चिकित्सा क्षमता और टीम भावना का उत्कृष्ट उदाहरण

है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *