मेडिकल कॉलेज जौनपुर में माननीय जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, श्री अजीत प्रजापति द्वारा “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा” माह कार्यक्रम का शुभारंभ

*मेडिकल कॉलेज जौनपुर में माननीय जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, श्री अजीत प्रजापति द्वारा “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा” माह कार्यक्रम का शुभारंभ
देश की उपासना संवाददाता प्रवीण अस्थाना
*जौनपुर:* उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर के प्रधानाचार्य प्रो० आर०बी० कमल के कुशल नेतृत्व में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष, डा० मुदित चौहान के द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, श्री अजीत प्रजापति जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, श्री अजीत प्रजापति का आगमन होने पर प्रधानाचार्य प्रो० आर०बी० कमल द्वारा बुके भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके उपरांत कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
मुख्य अतिथि श्री अजीत प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क पर की जाने वाली छोटी-छोटी लापरवाहिया भी गंभीर एवं जानलेवा दुर्घटनाओं का कारण बन जाती हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि प्रायः देखने में आता है कि समूह में चलते समय लोग, विशेषकर छात्राएँ, आपसी बातचीत में व्यस्त रहते हुए सड़क का अधिक भाग घेरकर चलने लगती हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित होती है और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।
उन्होंने आगे कहा कि कान में ईयरफोन लगाकर मोबाइल पर बात अथवा संगीत सुनते हुए सड़क पर चलनाअथवा अचानक सड़क पार करना अत्यंत जोखिमपूर्ण है। इस प्रकार की लापरवाही के कारण सामने से या पीछे से आ रहे वाहनों पर ध्यान नहीं रहता, जिससे कई बार बड़ी एवं गंभीर दुर्घटनाएँ घटित हो जाती हैं। इसके अतिरिक्त, हेल्मेट का प्रयोग न करना भी सड़क दुर्घटनाओं में चोट एवं मृत्यु का एक प्रमुख कारण है। माननीय मुख्य अतिथि ने उपस्थित जनसमूह से अपील की कि सड़क पर चलते समय स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
प्रधानाचार्य प्रो० आर०बी० कमल ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा एक अभियान नहीं बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह अत्यंत चिंताजन विषय है कि देश एवं जनपद में प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाओं में अनेक लोगों की असमय मृत्यु हो रही है।
उन्होंने भाउक शब्दों में उल्लेख किया कि हमारे महाविद्यालय के एक छात्र की पूर्व में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है, जो हम सभी के लिए अत्यंत पीड़ादायक एवं चेतावनी स्वरूप है। इसके अतिरिक्त, यह भी प्रायः देखने में आता है कि मेडिकल कॉलेज जौनपुर के मुख्य द्वार के सामने सड़क पार करते समय कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, चिकित्सक एवं मरीज दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है।
प्रधानाचार्य ने माननीय मुख्य अतिथि एवं संबंधित प्रशासन से निवेदन किया कि मेडिकल कालेज के सामने सड़क पर स्पीड ब्रेकर अथवा ट्रैफिक कंट्रोल की उपयुक्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि तेज गति से चलने वाले वाहनों को नियंत्रित किया जा सके और महाविद्यायल, में आने जाने वाले मरीजों, छात्रों, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
कार्यक्रम का समापन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो० ए०ए० जाफरी के उद्‌बोधन के साथ हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि, प्रधानाचार्य, संकाय सदस्य कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी के सहायेग की सराहना की।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा मुख्य अतिथि से चिकित्सालय परिसर एवं अस्पताल भवन के निरीक्षण का विनम्र आग्रह किया गया, जिसे मुख्य अतिथि द्वारा सहर्ष स्वीकार किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा ओपीडी, इमरजेंसी विभाग तथा निर्माणाधीन अन्य स्थलों का निरीक्षण किया गया तथा उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, व्यवस्थाओं एवं चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगत्ति का अवलोकन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डा० पूजा पाठक के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डीन एकेडमिक प्रो० तबस्सुम याशमिन, चीफ प्रॉक्टर, प्रो० रूचिरा सेठी, प्रो० भारती यादव, प्रो० साधना अजय, डा० विनोद कुमार, डा० अरविन्द पटेल, डा० आदर्श यादव, डा० चन्द्रभान, डा० आशुतोष सिंह, डा० अचल सिंह, डा० विनोद वर्मा, डा० अनुज सिंह, डा0 नवीन सिंह, डा० अनिल कुमार, डा० प्रतिभा सिंह, डा० सलामत एवं अन्य चिकित्सक व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *