मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर के एक के पास से बम बनाने के तरीके की मिली पर्ची मिली

मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर के एक के पास से बम बनाने के तरीके की मिली पर्ची मिली

 

पुलिस व सुरक्षा एजेंसी छानबीन मे जुटी

 

अयोध्या।मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में एक छात्र के पास से बम बनाने के तरीके लिखी एक पर्ची मिली है।पुलिस के छानबीन में पता चला के गिरफ्तार किया गया छात्र फिल्म देखते समय बम बनाने के तरीका पर्ची पर नोट कर लिया था।अयोध्या पुलिस व सुरक्षा एजेंसी में हड़कंप मच गया।मिली पर्ची मे कुछ कैमिकल फॉमूले और उनके डायग्राम भी बने हैं।इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों पूजा मिली तो वह सतर्क हो गए और छानबीन में जुड़ गए।हिरासत में लिए गए आरोपी छात्र की पहचान सरफराज बलरामपुर के रूप में हुई जो अयोध्या के राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में लैब टेक्नीशियन (पैरामेडिकल) प्रथम वर्ष का छात्र है वह मेडिकल कॉलेज के पास एक हॉस्टल में रहता है।।छात्र ने पुलिस को बताया कि वो रात में ड्यूटी के दौरान लैपटॉप पर फिल्म देख रहा था। फिल्म में बम बनाने का तरीका सिखाया जा रहा था।उसी तरीके को उसने पर्ची में नोट कर लिया था।वहीं, पुलिस जांच में सामने आया कि पर्ची में बम बनाने के तरीके से लेकर विस्फोटक उपकरणों की संरचना, आकार और उसकी तीव्रता के बारे में काफी गहन रिसर्च के नोट्स लिखे हैं।फिलहाल छात्र को अयोध्या पुलिस लाइन ले जाया गया है।वहां उससे एसओजी, एसटीएफ स्पेशल ब्रांच और आईबी के अधिकारी उससे पूछताछ किया।एक्स-रे लैब में सरफराज की ड्यूटी रात 10 से लेकर सुबह 8 बजे तक रहती है। शुक्रवार (31 जुलाई) रात सरफराज के साथ अभिषेक और सुभाष की भी ड्यूटी लगी थी। तीनों की ड्यूटी सुबह 8 बजे खत्म होने के बाद सफाईकर्मी लैब की सफाई करने पहुंचे। वहां उन्हें एक पर्ची मिली।सरफारज को बुलाकर हिरासत में लिया। इसके बाद उसे पूछताछ के लिए पुलिस लाइन ले गई। वहां एसओजी,एसटीएफ स्पेशल ब्रांच और आईबी के अधिकारियों ने सरफराज से पूछताछ की।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली अयोध्या पंकज सिंह ने बताया गिरफ्तार किए गए आरोपी सरफराज शुक्रवार की रात लैपटॉप पर एक फिल्म देख रहा था जिसमें बम बनाने का तरीका सिखाया जा रहा था।प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली अयोध्या श्री सिंह ने बताया कि वह भी उस तरीके को सीखने की कोशिश की।लेकिन, तब तक मुझे नींद आ गई और मैं सो गया था।इसके बाद वो पर्जी इन लोगों के हाथ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *