मोटोरोला ने लॉन्च किया स्मार्टफोन मोटो जी मैक्स

मोटोरोला ने लॉन्च किया स्मार्टफोन मोटो जी मैक्स

 

कानपुर : मोबाइल टेक्‍नोलॉजी में ग्‍लोबल लीडर और भारत के प्रमुख एआई स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने आज ऑल-न्‍यू मोटो जी मैक्स के लॉन्च की घोषणा की। यह इस सेगमेंट का सबसे कम्‍प्‍लीट स्मार्टफोन है, जिसे उन उपभोक्ताओं के लिए डिज़ाइन किया गया है जो प्रीमियम डिज़ाइन, असाधारण टिकाऊपन, प्रो-ग्रेड फोटोग्राफी, दमदार परफॉर्मेंस और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी लाइफ चाहते हैं। शानदार पैंटोन क्यूरेटेड रंगों में लक्ज़री सैटिन-प्रेरित फिनिश, सेगमेंट के अग्रणी 50 एमपी सोनी लिटिया 600 कैमरा सिस्टम, शक्तिशाली स्नैपड्रैगन 6एस जेन 4 प्रोसेसर, इमर्सिव 6.72-इंच 120 हर्ट्ज फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और विशाल 7000 एमएएच सिलिकॉन-कार्बन बैटरी को मिलाकर मोटो जी मैक्स एक कम्‍प्‍लीट स्मार्टफोन अनुभव प्रदान करता है। आधुनिक जीवनशैली के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए निर्मित, इस स्मार्टफोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7 आई, एमआईएल-एसटीडी-810एच सर्टिफिकेशन, आईपी64 वॉटर-रेसिस्टेंट डिज़ाइन, डॉल्बी एटमॉस स्टीरियो स्पीकर्स और एकदम नया एंड्रॉइड 16 अनुभव भी शामिल है।

मोटो जी मैक्स में प्रीमियम कारीगरी का संयोजन लक्ज़री सैटिन फिनिश के साथ किया गया है। जी-सीरीज़ के किसी भी स्मार्टफोन में पहली बार दी गई यह फिनिश रोज़ाना के फिंगरप्रिंट्स और दाग-धब्बों को रोकते हुए एक अल्ट्रा-प्रीमियम लुक और फील देती है। शानदार पैंटोन स्‍टारगेज़र, पैंटोन अलास्‍कन, ब्‍लू, और पैंटोन मालागा कलर ऑप्शंस में उपलब्ध, यह स्मार्टफोन मोटोरोला के प्रीमियम डिज़ाइन फिलॉसफी के साथ वैश्विक स्तर पर चुने गए रंगों को एक साथ लाता है, जो डिवाइस को एक विशिष्ट और परिष्कृत रूप देता है। इसका स्लीक डिज़ाइन, एर्गोनॉमिक प्रोफ़ाइल और संतुलित वजन वितरण एक आरामदायक इन-हैंड अनुभव प्रदान करता है—चाहे उपयोगकर्ता दिन भर ब्राउज़िंग, गेमिंग, स्ट्रीमिंग कर रहे हों या तस्वीरें खींच रहे हों। प्रीमियम क्राफ्टमैनशिप को रोज़मर्रा के टिकाऊपन के साथ जोड़ते हुए, मोटो जी मैक्स को सुरुचिपूर्ण दिखने, प्रीमियम महसूस होने और उपयोगकर्ताओं की जीवनशैली को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

 

मोटो जी मैक्स के केंद्र में सेगमेंट का अग्रणी 50एमपी सोनी लिटिया 600 कैमरा सिस्टम है, जिसे उपयोगकर्ताओं को लगभग हर रोशनी की स्थिति में अधिक ब्राइट, शार्प और जीवंत तस्वीरें लेने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। क्वाड पिक्सेल तकनीक द्वारा संचालित, यह कैमरा असाधारण विवरण और बेहतर लो-लाइट परफॉरमेंस देता है। 8एमपी अल्ट्रा-वाइड कैमरा हर दृश्य का अधिक हिस्सा कैप्चर करता है। 32एमपी क्वाड पिक्सेल सेल्फी कैमरा नैचुरल स्किन टोन और बेहतर क्‍लैरिटी के साथ अधिक ब्राइट सेल्फी देता है। इंटेलिजेंट 2-इन-1 एम्ब्रिएंट लाइट सेंसर तेज़ फोकसिंग और बेहतर एक्सपोज़र सक्षम करने के लिए तुरंत आसपास की रोशनी को मापता है। एआई-पावर्ड फीचर्स जैसेकि ऑटो नाइट विज़न, नाइट विज़न और एआई-पावर्ड पोर्ट्रेट फीचर्स बैकग्राउंड में बुद्धिमानी से काम करते हैं ताकि रात में अधिक ब्राइट तस्वीरें, अधिक नैचुरल पोर्ट्रेट और शार्प इमेज मिल सकें। एडोब स्‍कैन, फोटो बूथ, सुपर ज़ूम, ड्युअल कैप्‍चर और प्रो मोड जैसे फीचर्स आसानी से कंटेंट को कैप्चर करने, बनाने और शेयर करने की लचीलापन प्रदान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *