मोहनलालगंज में रोडवेज बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन से टकराई, पांच घायल

मोहनलालगंज में रोडवेज बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन से टकराई, पांच घायल
लखनऊ(आरएनएस )। मोहनलालगंज में मंगलवार को बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने रोडवेज बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में बस चालक, परिचालक समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज भेजा।पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली कि बैंक ऑफ बड़ौदा, मोहनलालगंज के सामने सड़क दुर्घटना हुई है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि रोडवेज बस संख्या यूपी 34 टी 7928 लखनऊ से फतेहपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान तकनीकी कारणों से बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में बस चालक हरिओम निवासी फतेहपुर, परिचालक मुकेश कुमार निवासी कानपुर देहात तथा यात्री बांसदेव निर्मल निवासी लालगंज, रायबरेली, अतुल सिंह निवासी रायपुर, लालगंज, रायबरेली और अशोक कुमार निवासी ऐशबाग, लखनऊ घायल हो गए।सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बस चालक हरिओम और यात्री बांसदेव निर्मल की हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए लोकबंधु अस्पताल रेफर किया गया। वहीं अन्य घायल उपचार के बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा और दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *