रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

बीएसएन ग्लोबल स्कूल शाहपुर में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता का शुभारम्भ निदेशक जे.के. जायसवाल ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए पर्व को सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील की। छात्र-छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंगोली प्रतियोगिता में अपनी कला का परिचय देते हुए सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार की कलात्मक रंगोली बनाकर उसे रंग-बिरंगे रंगों से सजा कर अपनी सृजनात्मकता का प्रर्दशन किया।रंगोली प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान पर आलोक और आज़ाद , द्वितीय स्थान पर कृति और मंतशा तथा तृतीय स्थान पर रितिका और बिट्टन मिश्रा रही।इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक जे.के. जायसवाल ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चे अपनी प्रतिभा दिखाते हैं। इससे उनका चहुंमुखी विकास होता है। प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक संचालन चन्द्रकला मौर्य ने किया।इस अवसर पर दीपक सिंह, चन्द्रमति यादव, कुसुम,वर्षा श्रीवास्तव, प्रतिभा, बबिता, सुमन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *