मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद के तहसील खजनी में एक ही स्थान पर 9 वर्षों से एक ही पटल पर कार्यरत आलीशान गाड़ी व आलीशान मकान को लेकर चर्चा में रहने वाले रजिस्ट्रार कानूनगो प्रेम नारायण के द्वारा आए दिन वात मत्स्य आवंटन व यू पी डा के बैनामा व दाखिल खारिज के मुकदमे को लेकर तरह तरह से उत्पीड़न व व्यापक पैमाने पर धन उगाही करके करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने वाले रजिस्ट्रार कानूनगो के विरुद्ध अधिवक्ताओं ने तहसील बार एसोसिएशन खजनी के माध्यम से विरोध का बिगुल बजाया
बताया जाता है कि खजनी तहसील मैं प्रेम नारायण पूर्व में खजनी तहसील में सहायक रजिस्ट्रार कानूनगो तथा वर्तमान में एकमात्र रजिस्ट्रार कानूनगो है जबकि 5 सहायक रजिस्ट्रार खजनी का पद इसलिए रिक्त चल रहा है कि अनेक लोगों की नियुक्ति सहायक रजिस्ट्रार कानूनगो के पद पर हुआ लेकिन रजिस्ट्रार कानूनगो के भ्रष्टाचार व जिले पर उसकी पहुंच को लेकर या तो स्वयं स्थानांतरण सहायक रजिस्ट्रार कानूनगो करवा लिए अथवा अपनी पहुंच के कारण रजिस्ट्रार कानूनगो ने उनका स्थानांतरण करवा दिया जबकि कोई भी रजिस्ट्रार कानूनगो एक तहसील में अधिकतम तीन ही वर्ष रह सकता है वर्तमान में एक दर्जन प्राइवेट मुंशी के साथ रजिस्ट्रार कानूनगो पूरे तहसील में भ्रष्टाचार का नग्न तांडव मचाए हुए हैं कानूनगो के भ्रष्टाचार को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है कानूनगो की भ्रष्टाचार की शिकायत को लेकर आज तहसील अधिवक्ता संघ के सत्य प्रकाश श्रीवास्तव संजय पांडे रामप्रीत यादव सहित विभिन्न अधिवक्ताओं के हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र को तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह को को दिया तथा तत्काल सामान्य सभा की बैठक बुलाकर कानूनगो के भ्रष्टाचार की जांच व एक ही स्थान पर 9 वर्षों से कार्यरत कानूनगो के तत्काल स्थानांतरण हेतु उच्चाधिकारियों से संपर्क कर समस्या के समाधान हेतु प्रयास करने का आग्रह किया है
चर्चा है की सामान्य सभा के निर्णय के बाद कानूनगो के भ्रष्टाचार वह उसके संपत्ति की जांच के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखने की तैयारी हो रही है

