*राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी का प्रभारी बनने पर सुरेन्द्र कुमार ने किया गया स्वागत*
हरदोई। कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव और बालामऊ विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार ने दिल्ली पहुंचकर अखिल भारतीय काग्रेस पार्टी के कार्यालय पर बालामऊ विधान सभा क्षेत्र से सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी के साथ अखिल भारतीय काग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनने पर उनका स्वागत किया और उन्होंने अखिल भारतीय काग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को धन्यवाद दिया और उन्होंने कहा राजेन्द्र पाल गौतम पेशे एक वकील एवं पूर्व में दिल्ली सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अनुसूचित जाति/जनजाति विभाग, रजिस्ट्रार आफ को-आपरेटिव सोसाइटीज मंत्री रह चुके हैं। वे वर्तमान में दिल्ली विधान सभा में सीमापुरी से विधायक रह चुके है। वे आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे उनका ईमानदार नेतृत्व को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने उनको अखिल भारतीय काग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया और उनके मेहनत संघर्ष को देखते हुए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मजबूत और सता प्राप्त करने के लिए उनको उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनने पर दलित पिछड़े और अल्प संख्यक समाज को नई ऊर्जा मिलेगी स्वागत में सैकड़ों की संख्या लोग मौजूद रहे हैं।

