राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया उद्घाटन
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शनिवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचीं। उन्होंने वशिष्ट कुंड वार्ड क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मकुंड गुरुद्वारा के निकट नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर शुभारंभ किया।उद्घाटन के बाद राज्यपाल ने केंद्र का निरीक्षण किया और बच्चों के साथ वार्ता किया।इस दौरान उन्होंने बच्चों से संवाद कर उनका उत्साह वर्धन किया तथा उपस्थित महिलाओं, आंगन बाड़ी कार्य कर्ताओं एवं आशा बहुओं से भी बातचीत की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि आंगन बाड़ी केंद्र केवल बच्चों के पोषण और शिक्षा का माध्यम नहीं हैं, बल्कि महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं प्रत्येक व्यक्ति को आत्म निर्भर बनने का संकल्प लेना चाहिए। सरकार का उद्देश्य है कि हर बच्चे को बेहतर शिक्षा, पोषण और सुरक्षित वातावरण मिले तथा महिलाओं को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए उन्होंने बताया कि जब अयोध्या धाम में आंगनबाड़ी केंद्रों की जानकारी ली गई तो पता चला कि यहां पर्याप्त केंद्र नहीं हैं। इसके बाद तत्काल नए आंगन बाड़ी केंद्र स्वीकृत किए गए। इसी क्रम में वशिष्ट कुंड वार्ड सहित विभिन्न क्षेत्रों में नए केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे स्थानीय बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा और पोषण की बेहतर सुविधा मिल सकेगी वहीं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अनिकेत यादव उर्फ राजू ने राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके वार्ड में 10 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है। इससे क्षेत्र के बच्चों और महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्रीमती रंजना यादव, विभिन्न विभागों के अधिकारी, आंगन बाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहुएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थि
त रहे।

