राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई
फोटो
अयोध्या।गुरुवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य रितु शाही अयोध्या पहुंचकर सर्किट हाउस में जनसुनवाई किया। जनसुनवाई के दौरान महिलाओं की शिकायतों को उन्होंने गंभीरता पूर्वक सुना और वहां पर मौजूद अधिकारियों को इन शिकायतों को दूर करने के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान सबसे अधिक मामले महिलाओ से संबंधित उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और जमीन विवाद से जुड़े आए थे।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उनकी शिकायतों का जल्द निपटारा किया जायेगा।कहा कि जनसुनवाई में सबसे अधिक मामले घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और जमीन विवाद से जुड़े सामने आए हैं।कहा कि महिला आयोग का प्रयास रहता है कि महिलाओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराया जाए।जिन मामलों का समाधान मौके पर संभव होता है, उन्हें तत्काल निपटाया जाता है।वही गंभीर और लंबित मामलों को संबंधित विभागों और अधिकारियों को भेजकर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाते हैं। इस मौके पर उनके अलावा जिला प्रोविजनल अधिकारी अवनीश कुमार तिवारी सीओ सदर अरविंद सोनकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

