राज कालेज में खेलो इण्डिया गेम्स मशाल रैली का भव्य स्वागत किया गया

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुरः उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर प्रदेश के समस्त जनपदों से होकर पुनः लखनऊ पहचंने पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में क्रीड़ा प्रेमियों, छात्र-छात्रओं तथा शिक्षक-शिक्षिकओं ने भव्य स्वागत किया।
इसी क्रम में राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर में मशाल रैली के पहुचते ही महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 (डाॅ0) शम्भू राम एवं समस्त शिक्षकगण व छात्र-छात्राओं ने भी भव्यता से स्वागत किया। महाविद्यालय के संगोष्ठी भवन में व्यवस्थित कार्यक्रम के तहत अतुल सिन्हा, जिला क्रीड़ा अधिकारी, जौनपुर ने खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022-23 के मशाल रैली से संबंधित समस्त जानकारी उपस्थितजनों के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने ने कहाकि देश सेवा खेल का अच्छा माध्यम है। खेल से शरीर स्वस्थ रहता हैं और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क वास करता है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य प्रो0 अखिलेश्वर शुक्ला ने कहाकि लक्ष्य निर्धारित करना हो तो खेल से जुड़ा होना आवश्यक है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 (डाॅ0) शम्भू राम ने कहाकि यदि खेल में मेहनत करें तो अन्र्तराष्ट्रीय खेलों में और पदक हासिल किया जा सकता है। खेलो इण्डिया गेम्स 2022-23 का आयोजन उसी दिशा में सरकार का एक अच्छा और महत्वपूर्ण प्रयास हैं।
कार्यक्रम का संचालन खेल शिक्षक/क्रीड़ा सचिव डाॅ0 अखिलेश कुमार गौतम ने किया।
इस अवसर पर प्रो0 मयानन्द उपाध्याय, प्रो0 ज्योत्सना श्रीवास्तव, प्रो0 अनामिका सिंह, प्रो0 सुधा सिंह, डाॅ0 ओमप्रकाश दूबे, डाॅ0 राजकुमार यादव, डाॅ0 नीता सिंह, डाॅ0 अनीता सिंह, डाॅ0 रेखा त्रिपाठी, डाॅ0 सुनीता गुप्ता, डाॅ0 गगनप्रीत कौर, डाॅ0 रागिनी राय, डाॅ0 नीशिथ सिंह, डाॅ0 यदुबंश कुमार, डाॅ0 अविनाश कौल, डाॅ0 राजेन्द्र सिंह, प्रधानाचाय प्रेमचन्द्र, डाॅ0 अनिल मौर्य, डाॅ0 धर्म साहू, डाॅ0 राजेश त्रिपाठी, डाॅ0 रामानन्द अग्रहरी, डाॅ0 रमेशचन्द्र सोनी, डाॅ0 विवेक यादव, डाॅ0 सुधाकर शुक्ला, सुधाकर मौय, संजय कुमार सिंह सहित समस्त कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *