रामनगरी अयोध्या में घाटों पर निजी कंपनियों का कब्जा
:अब भगवान को पूजने और पुण्य की डुबकी लगाने के लिए भी लेनी पड़ेगी इजाजत: अयोध्या प्रशासन से इसे समाप्त करने की जनता ने किया अपील
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या: साल भर में पडने वाले स्नान दान की परंपरा अब समाप्ति की ओर।
अब पुण्य की डुबकी बिना कवच की आज्ञा के मुमकिन नहीं होगी।
गुप्तार घाट में प्रभु श्री राम की आस्था और विश्वास पर कवच का पहरा।
अयोध्या नगर निगम अपने गुणो के लिए नहीं अवगुणों के प्रसिद्ध।
नगर निगम के इस नए फैसले से लोगों में जबरदस्त आक्रोश।
14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित गुप्तार घाट के ऐतिहासिक महत्व पर अब निजी कंपनियां करेंगी फैसला।
अब नगर निगम और कवच कंपनी के बीच क्या साठ गाँठ है यह अलग बात है लेकिन अयोध्या की जनता के लिए यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण।

